उदयपुर। जिले के घासा थानांतर्गत 04.05.2023 को प्रार्थी ने रिपोर्ट पेश की कि गत 27.04.2023 को एक महिला ने मेरे से उधार रुपये की मांगकर रात्रि 10-11 बजे मेरी डेयरी पर आ गई और महिला मेरे से बातचीत कर रही तभी उसी के समाज के पुष्कर लाल, दिनेश उर्फ शेरु, कैलाश, हिरा लाल, विनोद व अन्य 02-03 गाडिया लेकर डेयरी पर आ गये और मेरे से मारपीट करते हूए मेरा अपहरण कर मुझे रात भर घुमाते रहे व मेरे साथ मारपीट करते रहे तथा 15 लाख रुपये की मांगकर मेरे से 50 हजार नगद व 03 एयू बैक के चेक जिसमे 02 चेक 05-05 लाख रुपये व 01 चेक मे 04 लाख 50 हजार रुपये भराकर ले लिये एवं रुपये नही देने पर बदनाम करने व जान से मारने की धमकी देकर गये। वगैराह रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 66/23 धारा 341, 323, 365, 387, 506, 120बी भा.द.स. दर्ज कर अनुसधान प्रारम्भ किया गया।
जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर विकास शर्मा द्वारा प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुये घटना में शामिल अभियुक्तों की शिघ्र गिरफ्तारी हेतु दिशा निर्देश दिये गये। जिस पर डाॅ. प्रियंका अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, ग्रामीणव श्रीमती कैलाश कंवर राठौड वृत्ताधिकारी वृत्त मावली के सुपरविजन में फैलीराम मीणा थानाधिकारी घासामय टीम द्वाराआसूचना के सहयोग से प्रकरण में अभियुक्त 01. पुष्कर लाल डांगी पिता श्री रुप लाल निवासी नोलिया का नोहरा, घासा, उदयपुर, 02.दिनेश उर्फ शेरु पिता श्री लोगरनिवासी वान्गरिया का कुआ, घासा, जिला उदयपुर, 03.विनोद पिता श्री देवी लाल निवासी दुर्गावतो का नोहरा, घासा, उदयपुर, 04. हिरा लाल पिता श्री भग्गा निवासी दुर्गावतो का नोहरा, घासा, उदयपुर, 05. नारायण पिता श्री टीला निवासी सांगवा, घासा, उदयपुर, व 06. प्रकाश पिता श्री केशू निवासी नाहरामगरा, डबोक जिला उदयपुर को सांगवा से दस्तयाब किया जाकर बाद पुछताछ गिरफ्तार किया गया।
पुछताछ में अभियुक्तगणों ने बताया कि घटना से एक दिन पूर्व डेयरी संचालक से रुपये हडपने की योजना बनाकर महिला मित्र को डेयरी संचालक के पास भेजकर उसको चंगुल में फसाकर अन्य व्यक्ति की पत्नी बताकर उसका अपहरण कर उससे 15 लाख रुपये अवैध रुप से वसुलने के लिए डराया व धमकाया जाकर 50 हजार नगद व 03 चेक एयु बैक के हडप लिये। अभियुक्तगणों से प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान जारी है।
टीम सदस्य:- फैलीराम मीणा थानाधिकारी घासा, मांगी लाल सउनि., महेन्द्र सिह कानि.36, मोहन लाल कानि.775, प्रीतम कानि.3171, सीताराम कानि.2324, सुरेश कुमार कानि.2593।
