महंगाई से राहत मिलने पर उत्साहित ग्राम वासियों ने ढोल की थाप पर किया मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त
जमनाबाई को मिली नौ योजनाओं में लाभ की गारंटी
प्रतापगढ़, 05 मई। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की पहल पर आमजन को महंगाई से राहत देने के लिए आयोजित किए जा रहे महंगाई राहत कैंपों को लेकर में भारी उत्साह है। शिविरों में आमजन रुचि ले रहे हैं व शिविरों में भारी संख्या में भीड़ उमड़ रही है।
जिला कलक्टर डॉ. इन्द्रजीत यादव ने बताया कि महंगाई राहत कैम्पों के अन्तर्गत आज शुक्रवार को जिले में 29 शिविरों का आयोजन किया जिनमें 49 हजार 858 लाभार्थियों ने पंजीयन करवाया गया व लाभार्थियों को मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड का वितरण किया गया।
इन योजनाओं में लाभार्थियों ने प्राप्त किया लाभ
जिला कलक्टर ने बताया कि 5 मई, शुक्रवार को सायं 6.05 बजे तक मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा के लिए 11200, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा के 11200, मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर योजना के 1901, मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना के 2129, मुख्यमंत्री निशुल्क कृषि बिजली योजना के 668, अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना के 9756, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना के 2981, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के 3670, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के 2805, इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना के 57 लाभार्थियों का पंजीयन किया गया व साथ में सभी को मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड वितरित किए गए।
शुक्रवार को यहां आयोजित किए गए शिविर
जिला कलक्टर ने बताया कि प्रशासन गांवों के संग एवं महंगाई राहत शिविर के तहत शुक्रवार को जिले के ओडवाड़ा, चिकलाड़, निनोर, कालीघाटी, पटेलिया, हरिपुरा व माण्डवी में शिविर आयोजित हुआ।
इन स्थानों पर लगेंगे आगामी दिवस शनिवार को ग्रामीण क्षेत्र में शिविर
जिला कलक्टर ने बताया कि प्रशासन गांवों के संग एवं महंगाई राहत शिविर के तहत 6 मई को प्रतापगढ़ के ओडवाड़ा, धमोत्तर के चिकलाड़, दलोट के निनोर, पीपलखूंट के कालीघाटी, सुहागपुरा के पटेलिया, छोटीसादड़ी के हरिपुरा व धरियावद के माण्डवी में शिविर आयोजित होगा। इसी तरह से 8 व 9 मई को बसाड़, सरीपीपली, बोरदिया, मोरवानिया, मोटीखेड़ी, भाटखेड़ी व मुंगाणा में शिविर आयोजित होगा।
इन स्थानों पर लगेंगे आगामी दिवस में शहरी क्षेत्र में शिविर
जिला कलक्टर ने बताया कि प्रशासन शहरों के संग एवं महंगाई राहत शिविर के तहत शुक्रवार को छोटीसादड़ी के हनुमान मंदीर आर्य समाज के सामने व धरियावद के गांधी ग्राउंड में आयोजित हुआ। 8 व 9 मई को प्रतापगढ़ के वार्ड संख्या 9 व 10 के नर्सिंग भवन हॉल तालाब रोड़, छोटीसादड़ी के वार्ड संख्या 6 के औंकार माध्यमिक विद्यालय व धरियावद के वार्ड संख्या 6 गायत्री माता मंदिर में शिविर आयोजित होंगे।
स्थायी कैंप निरंतर जारी
जिला कलक्टर ने बताया कि जिले में 20 स्थानों पर स्थाई कैम्पों का आयोजन किया जा रहा है। जिले में नगर परिषद् परिसर प्रतापगढ़, पंचायत समिति परिसर प्रतापगढ़, नगर पालिका परिसर छोटीसादड़ी, पंचायत समिति परिसर छोटीसादड़ी, नगर पालिका परिसर धरियावद, तहसील कार्यालय परिसर धरियावद, राजीव गांधी सेवा केन्द्र जलोदा जागीर, राजीव गांधी सेवा केन्द्र केसुन्दा, राजीव गांधी सेवा केन्द्र मुंगाणा, उपखण्ड कार्यालय पीपलखुंट परिसर, तहसील कार्यालय परिसर सुहागपुरा, राजीव गांधी सेवा केन्द्र दलोट राजीव गांधी सेवा केन्द्र देवगढ़, राजीव गांधी सेवा केन्द्र बारावरदा, राजीव गांधी सेवा केन्द्र रठांजना, राजीव गांधी सेवा केन्द्र सालमगढ़, राजीव गांधी सेवा केन्द्र घंटाली, मोखमपुरा चौराहा बस स्टेण्ड, रा.उ.मा.वि. नई आबादी अरनोद व शौली हनुमान मंदिर परिसर धर्मशाला में स्थायी महंगाई राहत कैम्प निरंतर रूप से कार्य कर रहे हैं। आमजन इन स्थायी कैंप में जाकर भी रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
महंगाई से राहत मिलने पर उत्साहित ग्राम वासियों ने ढोल की थाप पर किया मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त
जमनाबाई को मिली नौ योजनाओं में लाभ की गारंटी
जिले भर में चल रहे महंगाई राहत कैंप में मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड से लाभान्वित लाभार्थियों ने उत्साहित होते हुए अपने अलग ही अंदाज में ढोल की थाप पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। जिले में चल रही सावों की धूम के बीच महंगाई राहत कैंप में पहुंच रहें ग्रामवासी का अपने सगे संबंधियों के हो रहे मांगलिक कार्यों के साथ-साथ महंगाई से राहत के लिए मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड मिलने से उत्साह चरम पर देखा जा रहा है। शुक्रवार को ऐसा ही कुछ नजारा देखने को मिला जिले के धरियावद उपखंड के मांडवी महंगाई राहत कैंप में। शिविर में पहुंचे ग्राम वासियों को विभिन्न योजनाओं पात्रता के आधार पर जब मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड प्रदान किए गए तो उत्साहित होते हुए उन्होंने पारंपरिक लोक वाद्य यंत्रों को बजा कर अपनी खुशी व्यक्त की। ऐसे में उत्साहित महिला लाभार्थियों ने भी पारंपरिक नृत्य करते हुए अपने अलग ही अंदाज में मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत का आभार व्यक्त किया।
जिला कलक्टर व विधायक ने किया मांडवी ग्राम पंचायत का निरीक्षण
महंगाई राहत कैंप में प्रतापगढ़ के उपखंड धरियावद की ग्राम पंचायत मांडवी मे विधायक नगराज मीणा और जिला कलक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव ने महंगाई राहत कैंप का अवलोकन कर मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड वितरित किये। इस दौरान विधायक मीणा ने राज्य सरकार की योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ लेने की अपील की। स्थानीय महिलाओ ने राज्य सरकार की योजनाओ से खुश होकर ढ़ोल की थाप पर गीत गाते हुये नृत्य किया। मौके पर घनश्याम पूरी, उपखण्ड अधिकारी लक्ष्मी गहलोत, तहसीलदार, विकास अधिकारी, भगवती लाल मीणा सहित कई कर्मचारी और ग्रामीण उपस्थित रहे।
जमनाबाई को मिली महंगाई राहत कैम्प में राहत, हुआ नौ योजनाओं में पंजीकरण
पंचायत समिति प्रतापगढ़ की ग्राम पंचायत ओडवाडा में महंगाई राहत कैम्प 2023 का आयोजन किया गया जिसमे ग्राम पंचायत द्वारा योजना प्रचार प्रसार करने से प्रार्थीया जमनाबाई राहत कैम्प का स्थान का पता चला उस आधार पर प्रार्थीया अपने सारे दस्तावेज जैसे -जन आधार कार्ड, विद्युत बील, जॉब कार्ड, गैस कनेक्शन की डायरी शिविर स्थल पर लेकर पहुँची। उन्होंने बताया की उन्होंने वहाँ कार्मिकों से संपर्क किया तो उन्होंने उन्हें बड़ी ही सहज भाषा मे बात करते हुए उनका जन आधार कार्ड लिया जिससे जन आधार कार्ड से जुड़ी चार योजना का पंजीकरण तो केवल जन आधार कार्ड को दिखाते ही हो गया, जिसमें सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत उनकी पेंशन की राशि बढ़ कर 1000 प्रति माह हो गयी, अन्नपूर्णा फ़ूड पैकेट योजना के तहत उन्हें एक किलो दाल, एक किलो चीनी, एक किलो नमक, सौ ग्राम मिर्च पाउडर, सौ ग्राम धनिया पाउडर, पचास ग्राम हल्दी पाउडर, एक लीटर खाद्य तेल सामग्री के लाभ की गारंटी मिली।
साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में भी पंजीकरण करवाया। उन्हें इंदिरा गांधी गैस सिलिंडर योजना का लाभ भी मिला। उन्होंने कहा की मुझसे घरेलू बिजली का बिल मांगा गया उसके के नम्बर से पंजीकरण किया कार्मिको द्वारा बताया कि अब प्रति माह 100 यूनिट तक की बिजली फ्री हो गयी है फिर मेरा कृषि कनेक्शन बिल मांगा गया जिसके तहत मुझे प्रति 2000 यूनिट बिजली प्रतिमाह फ्री मिलेगी। अब तो खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा फिर राहत की बात कार्मिको द्वारा और बताई गई की अब अपना मनरेगा जॉब कार्ड दो फिर जॉब कार्ड से पंजीयन किया गया तो बताया कि 25 दिन और अतिरिक्त मिल रहे है यानी पहले जो मेरे परिवार को 100 दिन की रोजगार गारंटी अब 125 दिनों तक का रोजगार गारंटी हो गयी है। अब दुधारू पशु की संख्या पूछी मेने बताया मेरे पास चार दुधारू पशु है जिसमे दो गाय और दो भैंस है तो वह बोले यह लो आपके दो पशुओ का चालीस-चालीस हजार का बीमा बन गया है यानि अब इन मेसे कोई दो पशु मर जाता है तो मुझे चालीस हजार रुपये प्रति पशु के हिसाब से मिल जायेगा। नौ योजनाओ में लाभ की गारंटी मिलने पर प्रार्थीया ने राजस्थान सरकार को बहुत बहुत धन्यवाद दिया और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का शुक्रिया अदा किया।
भामाशाह कालिया के वारिस ने शिक्षा के लिए किया भूदान, एसडीएम और तहसीलदार के प्रेरित करने पर 33 वर्ष बाद हुआ समाधान
प्रतापगढ़, 5 मई। महंगाई राहत कैंप एवं प्रशासन गांवों के संग अभियान 2023 एक और जहां आमजन के लिए राहत की सौगात लेकर आए हैं वही ग्रामवासी भी अपने क्षेत्र के विकास के लिए सरकार के सहयोग में तत्परता दिखा रहे हैं। ऐसा ही एक वाकया शुक्रवार को ग्राम पंचायत कालीघांटी तहसील पीपलखूंट में आयोजित महंगाई राहत कैंप एवं प्रशासन गांवों के संग अभियान 2023 शिविर में देखा गया।
शिविर प्रभारी ने बताया कि पंचायत के ग्राम बड़ा में विगत 33 वर्षों से प्राथमिक विद्यालय का भवन निर्मित होकर संचालित है, जो चंपालाल पिता कालिया, मगन पिता कालिया व हरीश पिता कालिया की निजी खातेदारी भूमि में बना हुआ हैं। 33 वर्ष पूर्व खातेदारों के पिता कालिया पिता जोखिया द्वारा आदिवासी क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगाने व सुदूरवर्ती पिछड़े क्षेत्र में शिक्षा के प्रचार प्रसार की मंशा से एक बीघा भूमि विद्यालय निर्माण के लिए दान की थी। कालांतर में कालिया की मृत्यु हो गई तथा रिकॉर्ड में यह जमीन कालिया के वारिसों के नाम दर्ज हो गईं।
शुक्रवार को ग्राम पंचायत में शिविर आयोजन के दौरान शिविर प्रभारी उपखंड अधिकारी कुलदीप सिंह शेखावत व तहसीलदार मयूर शर्मा द्वारा मृतक भामाशाह कालिया के वारिसों को समझाईश कर प्रेरित किया गया। इस पर भामाशाह कालिया के वारिसों ने भी अपने पुरखों की तरह ही शिक्षा के लिए समर्पण दिखाते हुए भूदान कर दी। तहसीलदार डॉ मयूर शर्मा ने बताया कि भामाशाह कालिया के वारिसों द्वारा तत्काल ही क्षेत्र में बच्चों के शैक्षिक विकास के हित को सर्वोपरि मानते हुए एक बीघा भूमि निःशुल्क विद्यालय को देने के लिए समर्पित कर दी।
