उदयपुर 19 अप्रैल। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत का संकल्प है कि प्रदेश के अधिक अधिक युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जाए एवं हर व्यक्ति किसी न किसी रूप में रोजगार पाकर अपने परिवार को संबल दे सके। इसी कड़ी में राज्य सरकार की ओर से मुख्यमंत्री युवा संबल योजना लागू की गई है। इसके माध्यम से बेरोजगार युवा सरकारी कार्यालयों में इंटर्नशिप करके प्रतिमाह भत्ता प्राप्त कर रहे हैं। इस योजना से न सिर्फ सरकारी कामकाज में मदद मिली है बल्कि कई लोगों को अस्थाई तौर पर रोजगार भी उपलब्ध हो सका है।
उदयपुर के गिर्वा तहसील के हिरण मगरी सेक्टर 5 निवासी ज्योति पाहुजा भी रोजगार की तलाश में थी। मुख्यमंत्री युवा संबल योजना की जानकारी मिलते ही उन्होंने ईमित्र पर आवेदन कर दिया। पर्याप्त जांच पड़ताल के बाद उनका आवेदन स्वीकृत हुआ एवं इंटर्नशिप के लिए उन्हें उदयपुर स्थित पेंशन एवं पेंशनर्स कल्याण विभाग के अतिरिक्त निदेशक का कार्यालय आवंटित हुआ। यहां उन्होंने गत वर्ष 8 अप्रैल 2022 को इंटर्नशिप शुरू की तब से ही उन्हें प्रतिमाह 4500 रुपये का भत्ता प्राप्त हो रहा है। यह काम करके उन्हें न सिर्फ सरकारी कामकाज की बारीकियों को समझने का अवसर मिला है बल्कि भत्ते से अपने परिवार को भी सहयोग दे पा रही हैं। उन्होंने कहा है कि आर्थिक संबलीकरण के क्षेत्र में यह एक महत्वपूर्ण योजना है जिसके लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार व्यक्त करती है।
उल्लेखनीय है बेरोजगार युवाओं को राहत प्रदान करने के लिए लागू मुख्यमंत्री युवा संबल योजना का उदयपुर में प्रभावी क्रियान्वयन हुआ है और उदयपुर जिला प्रदेश में नंबर वन रेंक पर पहुँच गया है। पात्र बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ते का समय पर भुगतान किया जा रहा है। योजना के तहत पुरुष बेरोजगार को 4000 रूपए प्रतिमाह का भुगतान तथा महिला, ट्रांसजेंडर, विशेष योग्यजन (निःशक्तजन) बेरोजगार को 4500 रूपए प्रतिमाह का भुगतान योजनान्तर्गत किया जा रहा है जिससे युवाओं को काफी राहत मिल रही है।
उदयपुर की शाहीन बानो की रोजगार की तलाश हुई पूरी
कौशल अर्जन के साथ मिल रहा 4500 रुपए का भत्ता
उदयपुर 19 अप्रैल। उदयपुर जिले में राज्य सरकार की सभी जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में मुख्यमंत्री युवा संबल योजना का भी जिले में सफल क्रियान्वयन हो रहा है एवं बड़ी संख्या में बेरोजगार युवा लाभान्वित हो रहे हैं।

उदयपुर के सज्जन नगर निवासी शाहीन बानो काफी समय से रोजगार की तलाश में थी। अपने अनुकूल रोजगार न मिलने से निराश भी थी। इस दौरान उन्हें मुख्यमंत्री युवा संबल योजना की जानकारी मिली तो उन्होंने तत्काल ही आवेदन किया। आवेदन स्वीकृत होने के पश्चात उन्हें इंटर्नशिप के लिए रोजगार कार्यालय उदयपुर आवंटित हुआ। यहां उन्होंने 2 नवंबर 2022 को अपने इंटर्नशिप शुरू की एवं यहां कार्य करते हुए उन्हें कार्यालय का वातावरण बहुत अच्छा लगा। वह यहां कार्यालय के कर्मचारियों से सरकारी कामकाज सीख पा रही है और साथ में उन्हें 4500 रुपये का भत्ता भी राज्य सरकार की ओर से प्रतिमाह दिया जा रहा है। एक ओर जहां इंटर्नशिप से वे अपने कौशल को निखार पा रही हैं तो वहीं बेरोजगारी भत्ते से परिवार को संबल भी मिल पा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री का इस योजना के लिए आभार व्यक्त किया है।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को राहत प्रदान करने के लिए लागू मुख्यमंत्री युवा संबल योजना का उदयपुर में प्रभावी क्रियान्वयन हुआ है। पात्र बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ते का समय पर भुगतान किया जा रहा है। योजना के तहत पुरुष बेरोजगार को 4000 रूपए प्रतिमाह का भुगतान तथा महिला, ट्रांसजेंडर, विशेष योग्यजन (निःशक्तजन) बेरोजगार को 4500 रूपए प्रतिमाह का भुगतान योजनान्तर्गत किया जा रहा है जिससे युवाओं को काफी राहत मिल रही है।
