कुल 09 लूट की वारदातों का खुलासा, 06 मोबाइल व अन्य लूटी गई सामग्री बरामदः-
थाना गोवर्धनविलासः-प्रार्थी दिनेश मेघवाल पिता खुमाजी मेघवाल निवासी देवाली थाना मावली, उदयपुर हाल सेठजी की कुण्डाल थाना गोवर्धनविलास, उदयपुर ने रिपोर्ट पेश की कि दिनांक 02.04.2023 को मै अपने गांव देवाली से उदयपुर आ रहा था कि रात्रि के समय मेलडी माता मंदिर के पास पहुंचा तो एक ड्युक मोटरसाइकिल पर तीन अज्ञात युवक मेरे आगे बाईक लगाकर रोका व मारपीट करते हुए मोबाइल व नगद राषि लूटकर ले गये। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 126/23 धारा 392,34 भादस में दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।
जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर विकाश शर्मा के निर्देशानुसार रोशन पटेल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय व भुपेन्द्र वृताधिकारी वृत गिर्वा के सुपरविजन में संजीव स्वामी थानाधिकारी, गोवर्धनविलास मय टीम द्वारा प्रकरण संख्या 126/23 धारा 392,34 भादस में एक अभियुक्त राजेश पिता लक्ष्मण निवासी मगरी वाला घर, रोशन जी की बाडी, सविना जिला उदयपुर को बाद पुछताछ गिरफ्तार कर 03 बाल अपचारीयों को डीटेन किया गया। गिरफतारशुदा अभियुक्त व विधि से संघर्षरत बाल अपचारीयों के कब्जे से उदयपुर शहर के विभिन्न थाना क्षैत्रों से लूटे गये 06 मोबाइल फोन व अन्य लूटा गया माल बरामद किया गया।
तरीका वारदातः- गिरफतारशुदा अभियुक्त राजेश व विधि से संघर्षरत बाल अपचारी मंहगी लाइफ स्टाइल व मौज शोक करने के लिए लूट की वारदातें करना स्वीकार किया है। सभी रात्रि के समय शराब का सेवन करके अपनी बाईक लेकर उदयपुर शहर में खुले इलाकों में घूमते व अकेले व्यक्ति को देख कर उसको पता पूछने के बहाने से रूकवाते व मौका पाकर उसके साथ मारपीट कर उससे नगदी, चैन व मोबाइल लूट लेते थे। व घटना करने के बाद लूटी गई राशि से पार्टीयां करते थे।
गिरफतारशुदा अभियुक्त व बाल अपचारी द्वारा स्वीकार की गई वारदातेंः-
01. मेलडी माता मंदिर गोवर्धनविलास में हाईवे पर एक राहगीर से मारपीट कर मोबाईल व नगदी की लूट की गई।
02. प्रतापनगर चैराहे से महिला थाना के बीच हाइवे पर एक राहगीर से मारपीट कर मोबाईल लूटा।
03. भुपालपुरा, सेवाश्रम पुलिया के पास एक राहगीर से मारपीट कर मोबाईल लूटा।
04. प्रतापनगर चैराहे से चित्रकूट नगर पानी की टंकी के पास हाइवे पर एक राहगीर से मारपीट कर मोबाइल लूटा।
05. एकलिंगपुरा से उमरडा रोड पर एक राहगीर से चैन व नगदी लूटी गई।
06. सविना पुलिया के पास एक राहगीर से मारपीट कर मोबाइल लूटा।
07. सविना डाकन कोटडा टोल से पहले एक राहगीर से मारपीट कर मोबाइल लूटा।
08. सविना नेला तालाब की पाल से सेंट तेरेसा रोड पर एक राहगीर से मारपीट कर मोबाइल लूटा।
09. सविना, रंगीला हनुमान मंदीर, खेडा सर्कल के पास एक राहगीर से मारपीट कर मोबाइल लूटा।
सजायाबी रिकाॅर्डः-गिरफतारशुदा अभियुक्त राजेश के विरूद्ध उदयपुर शहर के विभिन्न थानों में मारपीट, लूट, चोरी, आम्र्स एक्ट व नकबजनी के कुल 06 प्रकरण दर्ज है।
