– 3000 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया भाग
– गिनिज बुक ऑफ वल्र्ड रिकोर्ड में दर्ज हुआ नाम
उदयपुर। सकल जैन समाज उदयपुर की प्रतिनिधि संस्था महावीर जैन परिषद के तत्वावधान में श्रमण भगवान महावीर स्वामी के 2622वें जन्म कल्याणक महोत्सव के 10 दिवसीय आयोजनों की श्रृंखला के अन्तर्गत रविवार को प्रात: 5.30 बजे राजीव गांधी पार्क से अहिंसा मेराथन का आयोजन जीतो लेडिज विंग की ओर से किया गया। जिसमें 3000 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। जो गिनिज बुक ऑफ वल्र्ड रिकोर्ड में दर्ज हुआ।

जीतो लेडिज विंग चेयरपर्सन विजयलक्ष्मी गलूंडिया ने बताया कि यह मेराथन 3 किलोमीटर, 5 किलोमीटर व 10 किलोमीटर में आयोजित हुई। मेराथन का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा, कार्यक्रम अध्यक्ष जीतो एपेक्स डायरेक्टर एवं महावीर जैन परिषद के मुख्य संयोजक राजकुमार फत्तावत, विशिष्ठ अतिथि उप महापौर पारस सिंघवी, विशिष्ठ अतिथि जिला खेल अधिकारी शकील हुसैन, जीतो राजस्थान जोन के चीफ सेक्रेटरी महावीर चपलोत, जीतो उदयपुर चेप्टर विनोद फान्दोत, मल्टीपल काउसिंल चेयरमैन संजय भण्डारी, कन्वीनर सोनाली मारू ने जैन एंव अङ्क्षहसा ध्वज फहराकर किया। उकेस पूर्व युकेन फिटनेस सेन्टर के टे्रनर ने जुम्बा करवाकर सभी को ऊर्जावान किया फिर प्रतिभागियों एवं दूसरे को पछाड़ते हुए मेराथन में दौड़ लगाई।
कार्यक्रम संयोजिका प्रीति सोंगानी एवं सहसंयोजिका अंजली सुराणा ने बताया कि स्कॉलर एरिना के बच्चों ने बैंण्ड द्वारा सबको मंत्र मुग्ध कर दिया। वहीं साइलस एवं डॉ. बलदीप की टीम ने पूरी चिकित्सा एवं फस्ट एड व्यवस्था देखी।
5 किलोमीटर मेराथन में पुरूष वर्ग में महेन्द्र सालवी प्रथम, गणपत सिंह द्वितीय एवं लक्ष्मणपुरी तृतीय स्थान पर रहे। जिन्हे क्रमश: 9000, 7000,5000 का पुरस्कार दिया गया। वहीं महिला वर्ग में शारदा प्रथम, मीना झाला द्वितीय एवं विद्या राजपथ तृतीय स्थान पर रहे जिन्हे नकद पुरस्कार दिया गया। वहीं 5 व 10 किलोमीटर के प्रथम 150 प्रतिभागियों को मेडल देकर सम्माानित किया गया।
10 किलोमीटर मेराथन में पुरूष वर्ग में पुरूष वर्ग में दिनेश परिहार प्रथम, राजेन्द्र व्यास द्वितीय एवं पिन्टू कुमार मीणा तृतीय स्थान पर रहे जिन्हे नकद पुरस्कार दिया गया। वहीं महिला वर्ग में सोनल सुखवाल प्रथम, सुनीता गुर्जर द्वितीय एवं सीमा झाला तृतीय स्थान पर रहे जिन्हे नकद पुरस्कार दिया गया। जिन्हे क्रमश: 11000, 7000, 5000 का नकद पुरस्कार दिया गया।
स्वागत जीतो उदयपुर चेप्टर अध्यक्ष विनोद फान्दोत तथा जीतो लेडिज विंग अध्यक्षा विजयलक्ष्मी गलूंडिया द्वारा तथा धन्यवाद जीतो चीफ सेक्रेटरी धर्मेश नवलखा ने ज्ञापित किया। संचालन जीतो उपाध्यक्ष संजय भण्डारी ने किया। मेराथन नियमों की जानकारी प्रीति सोगानी ने दी।
कार्यक्रम के स्पोन्सर अरूणा बापना, मंजू चौधरी, मनीष गलूंडिया, सीमा फान्दोत, विटï्टी इन्टरनेशनल साइलस हॉस्पीटल, डॉ बलदीप कौर रहे।
कार्यक्रम में मनीष गलंूडिया, मंजू बोर्दिया, जीतो यूथ विंग अध्यक्ष दिव्यद दोशी, जीतो यूथ विंग चीफ सेक्रेट्री शुभम गांधी, सुशीला मेहता, स्वाति जैन, बीना मारू, सुमन लुणदिया, अर्चना जैन, मंजूला गेलड़ा, सोनल बोल्या का विशेष सहयोग रहा।
