एक साथ 37.29 करोड़ का भुगतान किया
उदयपुर, 2 अप्रैल। उदयपुर संभागीय आयुक्त राजेन्द्र भट्ट ने 2023-24 में सेवानिवृत हो रहे 503 कर्मचारियों के राज्य बीमा अधिकार प्रकरणों का एसआईपीफ पोर्टल के माध्यम से भुगतान जारी किया।
राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग उदयपुर ग्रामीण के उपनिदेशक मोहम्मद रऊफ ने बताया कि संभागीय आयुक्त द्वारा सभी 503 प्रकरणों में भुगतान राशि 37,29,41694 अक्षरे राशि सैंतीस करोड़ उनतीस लाख एकतालीस हजार छःसौ चौरानवे रुपये को समय पर तैयार कर भुगतान करवाने पर बीमा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए अपनी तरफ से समस्त स्टाफ के लिए मिठाई का पैकेट उपहार स्वरूप दिया।
इस कार्यक्रम में उदयपुर ग्रामीण सहायक निदेशक अजय वार्ष्णेय सहायक प्रशासनिक अधिकारी प्रदीप गर्ग आदि उपस्थित थे।
रीको औद्योगिक क्षेत्रों के आवंटियों के बकाया भुगतान केवल ऑनलाइन होंगे
उदयपुर, 2 अप्रैल। रीको प्रबन्धन ने राज्य के सभी औद्योगिक क्षेत्रों के आंवटियों के द्वारा जमा कराई जाने वाली राशि को ऑनलाइन प्राप्त करने का निर्णय किया है। वर्तमान में विकास शुल्क, सेवा शुल्क, आर्थिक किराया, जल आपूर्ति शुल्क, स्थानान्तरण शुल्क, सबडिविजन, मर्जर एवं अन्य राशि सम्बन्धित रीको कार्यालय के बैंक खातों में प्राप्त की जा रही थी एवं जमा राशि की सम्पूर्ण सूचना जैसे भूखण्ड संख्या, औद्योगिक क्षेत्र का नाम एवं अन्य जानकारी न होने के कारण बैंक खाते में जमा राशि सम्बन्धित आवंटी के भूखण्ड के विरूद्ध समायोजन करने में देरी लगती थी।
रीको उदयपुर के वरिष्ठत उप महाप्रबन्धक अजय पण्ड्या ने बताया कि रीको की बकाया राशि आवंटी अपनी एसएसओ आईडी के माध्यम से रीको ईआरपी पर जमा कराई जा सकती है राशि जमा कराने हेतु आवंटी को अपनी नेटबैंकिंग, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, यूपीआई एवं साथ ही बैंक शाखा में चालान के माध्यम से जमा करने का विकल्प होगा। इकाई कार्यालय के बैंक खातों में बिना एसएसओ आईडी के माध्यम से किये गये भुगतान स्वीकार्य नहीं होंगे।
उन्होंने बताया किअधिक जानकारी व विस्तृत विवरण प्राप्त करने के लिये रीको कार्यालय, उदयपुर में सम्पर्क किया जा सकता है। इसके लिये रीको इकाई कार्यालय में विशेष हेल्प डेस्क लगायी जा रही है एवं इससे सम्बन्धित आदेश भी उदयपुर के समस्त औद्योगिक एसोसिऐशनों को भी उनके सदस्यों को अवगत कराने हेतु भिजवाया गया है।
