महर्षि दधीचि सेवा संस्थान उदयपुर दाधीच समाज दाधीच का होली स्नेह मिलन रंगोत्सव समारोह संस्थान भवन सेक्टर नंबर 4 स्थित, महर्षि दाधीच सेवा संस्थान भवन में मनाया गया।

समाज के अध्यक्ष सुधीर जोशी ने बताया कि इस दौरान सांस्कृतिक आयोजन, फूलों की होली के अलावा महिलाओं द्वारा एक से बढ़कर एक होली के गीत गाए गए एवं समाज के सभी सदस्यों ने एक दूसरे को तिलक लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।
होली मिलन समारोह में सचिव राधेश्याम दाधीच, मनोहर शंकर दाधीच,कैलाश शर्मा मनमोहन बहड, उमेश दाधीच, जीवन प्रकाश दाधीच, ड्रॉ दीपक व्यास ,मनोहर शंकर दिवेदी, शशि जोशी, प्रीतम जोशी, कैलाश पाटोदिया, पंकज पंचोली, आभा शर्मा, डिंपल शर्मा, नीतू आचार्य, प्रियंका जोशी सहित समाज के सभी बुजुर्ग, युवा एवं कई महिलाएं उपस्थित थी।
