प्रतापगढ़ 8 मार्च। जिले में आमजन की परिवेदनाओं एवं समस्याओं की सुनवाई कर त्वरित समाधान के लिए मुख्य सचिव व जिला कलक्टर के निर्देशानुसार उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई द्वितीय गुरुवार, 9 मार्च को प्रातः 11 बजे से 2 बजे तक उपखण्ड स्तर पर भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्रों पर आयोजित होगी। लोक सेवाऐं प्रतापगढ़ के सहायक निदेशक विजयसिंह नाहटा ने बताया कि जनसुनवाई में उपखण्ड स्तरीय अधिकारी, तहसीलदार, विकास अधिकारी, जिला स्तरीय अधिकारी व जनप्रतिनिधि आदि भाग लेंगे।
—000—
अन्तर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर कोटड़ी में निकाली रैली
प्रतापगढ़, 8 मार्च। जिले के अरनोद ब्लॉक के ग्राम पंचायत कोटड़ी में ग्राम साथिन संगीता आचार्य, आंगनबाड़ी कार्यकता गुणबाला जैन, संगीता शर्मा,आशा सहयोगिनी विधा शर्मा, बुलबुल टेलर, सुरक्षा सखी बिनु कंवर,पोषण चैम्पियन प्रीतिका चौहान, स्वास्थ्यकर्मी निर्मला आचार्य, आंगनबाड़ी सहायक ममता आचार्य, अयोध्या सेन ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर किशोरी बालिकाओं को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा बोल कर गांव में एकताबद्ध रैली निकाली।
इस अवसर पर बालिकाओं का आत्म रंक्षा प्रशिक्षण के गुर सिखाते हुये स्वयं की रक्षा कैसे की जाये इस पर चर्चा हुई। बाल विवाह पर सामान्य जानकारी देते हुए अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। बालिकाओं व महिलाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। एक नारी पढ़ेगी,सात पीढ़ी तरेगी का नारा लगाया।
—000—
सेमलिया में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रैली निकाली
प्रतापगढ़, 8 मार्च। कार्यालय सहायक अभियन्ता जलग्रहण विकास एवं भू-संरक्षण पीपलखूंट व राजीविका की महिला के समुह के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को ग्राम पंचायत सेमलिया में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रैली निकाली गई। डब्ल्यूडीटी इंजिनियर विक्रम लबाना ने बताया कि रैली में जलग्रहण क्षेत्र की सीएलएफ/स्वयं सहायता समूह/वी.ओ./व्यक्तिगत उद्यमी महिलाओं के सहयोग से जन चैतना रैली निकाली गई, जिसमें प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2.0 (जलग्रहण घटक) के बारे में जानकारी दी गई।
—000—
सुरक्षा गार्ड एवं सुरक्षा सुपरवाईजर के पदों पर भर्ती चयन के लिए कार्यक्रम निर्धारित
भर्ती शिविर भगवानपुरा में 9 युवाओं का हुआ चयन
प्रतापगढ़, 8 मार्च। भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद नई दिल्ली एवं एस.आई.एस. के संयुक्त तत्वाधान में भारत सरकार के पसारा एक्ट 2005 के तहत ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के बेरोजगार नवयुवकों को सुरक्षा गार्ड एवं सुरक्षा सुपरवाईजर के पद पर भर्ती हेतु चयन के लिए तहसीलवार शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
एस.एस.सी.आई. रिजनल ट्रेनिंग सेन्टर उदयपुर के भर्ती अधिकारी अक्षय कुमार ने बताया कि 8 मार्च, बुधवार को धमोत्तर पंचायत समिति के राप्रावि भगवानपुरा में 18 युवाओं ने भाग लिया उनमें से शारीरिक और फिजिकल टेस्ट के बाद 9 युवाओं का चयन हुआ।
उन्होंने बताया कि इसी तरह से 9 मार्च को राउप्रावि न. 02 छोटीसादड़ी, 10 मार्च को भटवाड़ा ब्लॉक धरियावद, 11 मार्च को राप्रावि छायण (सुहागपुरा), 13 मार्च को राप्रावि नालपाड़ा (पीपलखुंट), 14 मार्च को राप्रावि अरनोद, 15 मार्च को ट्रिनीटी उमावि दलोट, 16 मार्च को राउप्रावि बगवास (प्रतापगढ़) में प्रातः 11 से दोपहर 4 बजे तक सुरक्षा गार्ड एवं सुरक्षा सुपरवाईजर के पद पर भर्ती हेतु चयन परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सुरक्षा गार्ड के 425 पद एवं सुरक्षा सुपरवाईजर के 50 पदों के लिए भर्ती की जाएगी जिसका भर्ती स्थल पर ही रजिस्ट्रेशन किया जाएगा।
उन्हांने बताया कि सुरक्षा गार्ड एवं सुरक्षा सुपरवाईजर की भर्ती हेतु चयन के लिए वैक्सीन सर्टिफिकेट, प्रार्थी की शैक्षणिक योग्यता 10 वीं उत्तीर्ण, हाईट 168 सेमी, सुरक्षा सुपरवाईजर 12 वीं उत्तीर्ण, हाईट 170 सेमी, वजन 56 से 90 किलो, सीना 80-85 सेमी, आयु 21 से 35 वर्ष होनी चाहिए। साथ ही शारीरिक रूप से स्वच्छ एवं फिजिकल फिट होना चाहिए।
चयनित अभ्यर्थियों को सफलता पूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरान्त 65 वर्ष की आयु तक स्थाई रोजगार प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सुरक्षा गार्ड को 12000 से 18000 रूपये एवं सुरक्षा सुपरवाईजर को 14 से 20 हजार रूपये तक मासिक मानदेय मिलेगा। नौकरी के दौरान मिलने वाली स्थाई नौकरी, वेतनवृद्धि, प्रमोशन, बोनस, पेंषन योजना, ग्रेच्युटी, प्रोवाईट मेडिकल सुविधा, बीमा, सेवा का प्रावधान, लोन की सुविधा, बच्चों की पढ़ाई, मेस व आवास स्थानान्तरण भत्ता आदि सुविधाएं दी जायेगी। उन्होंने बताया कि भर्ती से संबंधित जानकारी के लिए www.sscindia.com व 6376589457 पर सम्पर्क कर सकते है।
उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई आज
