उदयपुर, 9 फरवरी। प्रसंग संस्थान की ओर से जानीमानी एडवोकेट एवं लेखिका श्रीमती रागिनी शर्मा के वैखरी उपन्यास का विमोचन शुक्रवार 10 फरवरी को अपराह्न 2.30 बजे वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, उदयपुर के सभागार किया जाएगा।
वरिष्ठ साहित्यकार डॉ इन्द्र प्रकाश श्रीमाली ने बताया कि वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय की उदयपुर इकाई के सौजन्य से आयोजित समारोह की अध्यक्षता राजस्थान साहित्य अकादमी के अध्यक्ष डॉ दुलाराम सहारण करेंगे व मुख्य अतिथि प्रोफेसर माधव हाडा रहेंगे। उपन्यास की भूमिका वरिष्ठ आलोचक एवं कवयित्री डॉ. मंजू चतुर्वेदी ने लिखी है। वरिष्ठ साहित्यकार डॉ रजनी कुलश्रेष्ठ, केन्द्र निदेशक डॉ. रश्मि बोहरा, साहित्यकार डॉ मधु अग्रवाल एवं संजय व्यास पुस्तक की समीक्षा करेंगे।
रागिनी शर्मा के वैखरी उपन्यास का विमोचन आज
