जिला कलक्टर ने सम्प्रेषण एवं किषोर ग्रह का किया निरीक्षण

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

प्रतापगढ़ 6 फरवरी। जिला कलक्टर डाॅ. इन्द्रजीत यादव ने सोमवार को सम्प्रेषण एवं किषोर गृह मण्डावला का निरीक्षण किया एवं संबंधित अधिकारी को आवष्यक दिषा-निर्देष दिए।

जिला कलक्टर आवास में रह रहे शिशु आरिका से मिलकर प्रसन्न हुए। उन्होंने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेषक डाॅ. टीआर आमेटा को कहा कि षिषु की अच्छी परिवरिष हो इसके लिए नियमित रूप से निरीक्षण करे एवं देखभाल करें एवं परिसर के आस-पास की साफ-सफाई करवाने के निर्देष भी दिए। निरीक्षण के दौरान शिशु ग्रह में तीन बच्चे आवासरत पाए गए जिनमें से दो दत्तक ग्रहण की कार्रवाई के लिए रक्षित कर लिए गए हैं एक की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। इस अवसर पर संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

जिला कलक्टर ने साफ-सफाई को लेकर शहर का किया निरीक्षण

प्रतापगढ़, 6 फरवरी। जिला कलक्टर डाॅ. इन्द्रजीत यादव ने सोमवार को शहर की साफ-सफाई की विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर निरीक्षण किया एवं संबंधित अधिकारी को आवष्यक दिषा-निर्देष दिए।

जिला कलक्टर ने स्वच्छ भारत मिषन के तहत शहर की साफ-सफाई को लेकर उन्होंने गुप्तेष्वर महादेव, नन्दमार्ग, सीविल लाईन सहित विभिन्न पार्कों का निरीक्षण किया एवं नगर परिषद के आयुक्त जितेन्द्र कुमार को आवष्यक दिषा-निर्देष दिए। उन्होंने शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए नियमित रूप से साफ-सफाई कराने एवं नियमित रूप से माॅनिटरिंग करने के निर्देष दिए। इस अवसर पर संबंधित विभागो के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

‘मैं भारत हूं हम भारत के मतदाता है‘‘ गीत का व्यापक प्रचार-प्रसार करें-एडीएम

प्रतापगढ़ 6 फरवरी। उपजिला निर्वाचन अधिकारी राजेष कुमार नायक ने समस्त ईआरओ, एईआरओ, ईएलसी (स्कूल/काॅलेज), वीएएफ विष्व विद्यालयों, सीएसओ/एनजीओ व एनसीसी, उपनिदेशक सूचना प्रोद्योगिकी एवं संचार विभाग, सिनेमाघर, आयुक्त नगर परिषद को निर्देष दिए कि वे भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 13 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस ‘‘25 जनवरी, 2023 के अवसर पर राष्ट्रपति द्वारा ‘‘मैं भारत हूँ हम भारत के मतदाता हैं‘‘ गीत लांच किया गया, जिसका बूथ स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए विभिन्न गतिविधियों आयोजित किया जाना सुनिश्चित करें।

उन्होंने निर्देष दिए कि ‘‘मैं भारत हूं‘‘ गीत का लिंक अपने क्षेत्राधिकार के अन्तर्गत अधिक से अधिक वाट्स एप ग्रुपों में शेयर कर जागरूक किया जाये। गीत सभी ईएलसी (स्कूल, कॉलेज) में भी प्रचारित किया जायें। गीत का लिंक https://youtu.be/-x6cXNUuEdk, https://ecisveep.nic.in/mai-bharat-hoon/index.html है। उन्होंने निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार बताया कि आगामी दो माह तक की साप्ताहिक संकलित रिपोर्ट कार्यालय को आवश्यक रूप से भिजवाया जाना सुनिश्चित करें।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!