उदयपुर, 13 जनवरी। राजस्थान श्रम सलाहकार मण्डल के उपाध्यक्ष व राज्यमंत्री जगदीशराज श्रीमाली एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) ओ.पी.बुनकर ने शुक्रवार को रीको अधिकारियों के साथ औद्योगिक क्षेत्र आमली (उदयपुर) का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से ई-लॉटरी प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की गयी। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों से भी संवाद किया और औद्योगिक विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों एवं विकास के बारे में चर्चा की। उन्होंने वहां मौजूद श्रमिकों व आमजनों को राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का जानकारी दी और उनका लाभ उठाने का आह्वान किया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
राज्यमंत्री श्रीमाली ने आमली क्षेत्र का किया दौरा ई-लॉटरी प्रक्रिया की ली जानकारी
