केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर उदयपुर में बोले, राहुल क्या बोलते हैं उन्हें नहीं रहता पता

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। केन्द्रीय खेल, सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर का कहना है कि कांग्रेस नेता राहुल क्या बोलते हैं, इसका उनको भी पता नहीं रहता। भारत जोड़ने की यात्रा शुरू करने से पहले उन्हें कांग्रेस को जोड़ने का प्रयास करना चाहिए था। अनुराग ठाकुर सोमवार को उदयपुर के भूपाल नोबल्स विश्वविद्यालय में इंडोर स्टेडियम के लोकार्पण समारोह में शिरकत करने से पहले पत्रकारों से बात कर रहे थे।

उन्होंने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस नेता को यह पता नहीं रहता कि वह क्या बोल रहे हैं। उन्हें जो करना चाहिए, वह नहीं कर रहे। भारत जोड़ो यात्रा की बजाय उन्हें कांग्रेस जोड़ो को लेकर यात्रा करनी चाहिए थी।
उन्होंने कहा कि राजस्थान में लगातार अपराध का ग्राफ दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। महिलाओं के प्रति अत्याचार के मामले में राजस्थान अव्वल है। जितने अपराध राजस्थान में होते हैं, उतने मिलाकर चार—पांच राज्यों में भी नहीं होते। राजस्थान में पेपर लीक मामले पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट को एक जगह बैठ जाना चाहिए। साथ बैठकर सोचना चाहिए कि राजस्थान में अब और कितने परिचय लिखना बाकी है। एक राज्य में 16 बार पेपर लीक हो जाए जिसके कारण बड़ी संख्या में युवाओं को आत्महत्या करने पर विवश होना पड़े। यह युवाओं के भविष्य के साथ साफ खिलवाड़ हो रहा है। पेपर लीक कोई सामान्य नहीं है, बल्कि यह तो सिस्टम के अंदर किस तरह की मिलीभगत है।
चित्तौड़गढ़ में इंदिरा गांधी स्टेडियम में इंडोर स्टेडियम का किया शिलान्यास
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोमवार को चित्तौड़गढ़ में इंदिरा गांधी स्टेडियम में इंडोर स्टेडियम का शिलान्यास भी किया। इसके साथ ही सांसद खेल महाकुंभ की भी शुरूआत की। उन्होंने चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी ने चित्तौड़ में बालीवॉल इंडोर स्टेडियम की मांग की थी और उन्होंने ना केवल इसे मंजूर किया, बल्कि हाथों—हाथ बजट जारी कर इसका निर्माण भी शुरु कराया। उन्होंने कहा कि चित्तौड़गढ़ की पावन धरती पर वह बार—बार आना चाहेंगे। यह वीरों की मातृभूमि है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!