मणिपुर विधानसभा की समिति का यात्रा कार्यक्रम

उदयपुर 6 जनवरी। मणिपुर विधानसभा की एक समिति राजस्थान अध्ययन दौरे के तहत 9 जनवरी को उदयपुर दौरे पर आएगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार समिति के सदस्य 9 जनवरी को सुबह 12.45 बजे वायुयान से उदयपुर पहुंचेंगे तथा दो दिवसीय उदयपुर प्रवास के पश्चात यह समिति 11 जनवरी को मध्यान्ह पश्चात 2ण्30 बजे वायुयान से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान कर जाएगी। जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा ने इस कार्यक्रम के दृष्टिगत विभिन्न अधिकारियों को दायित्व सौंपे हैं।
मध्य प्रदेश के गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव आज उदयपुर में
उदयपुर 6 जनवरी। मध्यप्रदेश के गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ राजेश राजौरा शनिवार 7 जनवरी की सुबह 11 बजे उदयपुर पहुंचेंगे। वे यहां 11.30 से 1 बजे तक जी.20 की कांफ्रेंस के कार्यक्रम स्थलों का अवलोकन करेंगे व दोपहर 2 से 3 बजे तक जिला कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक से जी.20 कांफ्रेंस के सफल आयोजन के संबंध में चर्चा करेंगे। वे अपराहन 3 से 4 बजे तक पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के जिला व संभाग से अधिकारियों से चर्चा करेंगे और इसी दिन शाम 6 बजे नीमच इंदौर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!