पर्यवेक्षक सीमा गितेशश्री पहुंची जंबूरी में स्काउट गाइड रोवर रेंजर की मुलाकात

उदयपुर 6 जनवरी। जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा के निर्देशानुसार पर्यवेक्षक व  कोषाधिकारी शहर सीमा गितेशश्री ने रोहट पाली में जंबूरी स्थल पहुंचकर उदयपुर के समस्त स्काउट गाइड रोवर रेंजर एवं व्यवस्थाओं में लगे हुए स्काउट के सभी पदाधिकारियों से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान स्काउट ने अपने अनुभव साझा किये एवं बताया कि यहां की जंबूरी बहुत ही खास हैं एवं बहुत सारी बातें सीखने को मिली। उद्घाटन सत्र के दौरान सूर्य किरण विमानों के करतब रोमांचित करने वाले थे सभी स्काउट द्वारा उदयपुर जिला कलेक्टर द्वारा की गई व्यवस्थाओं की सराहना की। जंबूरी विजिट के दौरान सुरेंद्र पांडे भी सीमा गीतेश श्री के साथ रहे। जंबूरी में उदयपुर के समस्त विद्यालय के स्काउट एवं गाइड द्वारा सीमा गीतेश श्री का माल्यार्पण कर स्वागत भी किया गया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!