दस दिवसीय नि:शुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर शुरू

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर, 25 दिसंबर। आयुर्वेद विभाग द्वारा दस दिवसीय निःशुल्क अंतरंग अर्श भगंदर शल्य चिकित्सा शिविर का शुभारंभ रविवार को जेआर शर्मा विद्यालय परिसर झाडोल में प्रधान श्रीमती राधा देवी की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी रामलाल गायरी एवं विशिष्ट अतिथि सुनील भजात, उप प्रधान मोहब्बत सिंह, अमर सिंह झाला, भूपेंद्र सिंह ,नारायण लाल, ललित शर्मा डॉ.बी.सी.कटारा व आयुर्वेद विभाग के उपनिदेशक डॉ पप्पू लाल मीणा मौजूद रहे। इस अवसर पर विभिन्न रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए शिविर समन्वयक वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी शोभालाल औदीच्य ने आयुर्वेद की चिकित्सा के महत्व को बताया व आयुर्वेद विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। इस शिविर में सहायक शिविर प्रभारी डॉ हुक्मीचंद जैन, डॉ. चंद्रकांत त्रिवेदी ,डॉ. सुनील मैथिल, डॉ.शीला दांगी की सेवाएं सराहनीय रही। आभार डॉ. भानुकुमार ने जताया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!