पंचायती राज आम चुनाव 2026
उदयपुर, 27 नवंबर। पंचायती राज आम चुनाव 2026 के तहत शुक्रवार को जिले की 20 पंचायत समितियों में प्रधान पद पर निर्वाचन कार्यक्रम शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी चुनाव कार्यक्रम के तहत संबंधित पंचायत समिति रिटर्निंग अधिकारी स्तर पर प्रातः 10 बजे बैठक आयोजित हुई। इसके बाद प्रातः 10 से 11 बजे तक नामांकन लिए गए तथा उसके ठीक बाद नामांकन पत्रों की समीक्षा की गई। जिले की वल्लभनगर पंचायत समिति में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी पूनम मेनारिया निर्विरोध प्रधान निर्वाचित हुई। शेष 19 पंचायत समितियों में दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई।
इसके ठीक बाद हुई मतगणना में जिले की सुलाव पंचायत समिति में भारतीय जनता पार्टी के रणमल, मावली पंचायत समिति में भारतीय जनता पार्टी की पुरण कुंवर, खेरवाड़ा में भारतीय जनता पार्टी के अनिल डोडा, बड़गांव में भारतीय जनता पार्टी के अशोक शर्मा, कोटडा में भारतीय जनता पार्टी के नाथा, झाड़ोल में निर्दलीय रेखा देवी, भींडर में भारतीय जनता पार्टी की राजकुमारी जैन, ओगणा में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की मधु देवी, सायरा में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के मांगीलाल गरासिया, गिर्वा में भारतीय जनता पार्टी के रमेश मीणा, गोगुन्दा में भारतीय जनता पार्टी के पदमाराम भील , कुराबड में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के माधुलाल मीणा, नाई में भारतीय जनता पार्टी की अटली बाई
देवला पंचायत समिति में भारतीय जनता पार्टी की इंद्रा देवी, ऋषभदेव में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की शारदा देवी, कल्याणपुर में भारतीय कांग्रेस की त्रिपुरा देवी कटारा, नयागांव में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पन्नालाल परमार, फलासिया में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अनिता, घासा में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के ललित खटीक प्रधान पद पर निर्वाचित घोषित हुए। सभी नवनिर्वाचित प्रधान गण को संबंधित रिटर्निग अधिकारियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए प्रमाण पत्र सौंपे। अब शनिवार को सभी 20 पंचायत समितियों में उप प्रधान पद हेतु निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न होगी।
