फतहनगर। राजस्थान रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में श्री भवानी निकेतन, सीकर रोड, जयपुर में 13 व 14 नवंबर 2026 को 10वीं सब-जूनियर स्टेट रग्बी 7एस चैंपियनशिप 2026-27 (बालक एवं बालिका वर्ग) का आयोजन किया गया। इस राज्य स्तरीय टूर्नामेंट में फतह एकेडमी उच्च माध्यमिक विद्यालय, फतहनगर के विद्यार्थियों ने अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों में प्रखर जैन पुत्र धर्मेंद्र जैन, नितिन जाट पुत्र शांतिलाल जाट, गर्वित सुथार पुत्र धीरज सुथार, राघव पालीवाल पुत्र शैलेश पालीवाल, नमन वैष्णव पुत्र ओंकार दास, अश्विन जाट पुत्र संपत जाट, भावेश जाट पुत्र शंकर जाट, नव्या जैन पुत्री कुंदन जैन, गुनगुन मेनारिया पुत्री भगवती लाल मेनारिया और नव्या जाट पुत्री जीतमल जाट शामिल रहे। निदेशक डॉ. अजय जैन एवं कोच गौरी शंकर कुमावत ने बताया कि विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार, शिक्षकों और क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है, और सभी ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
फतह एकेडमी के प्रतिभावान विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता में दिखाया शानदार प्रदर्शन
