सुरों की मस्ती और राजस्थानी रंग में सजेगा ‘सुरीला उदयपुर’ का दीपावली मिलन समारोह

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें
-40-50 सुर साधक सदस्य होंगे शामिल, बम्पर गिफ्ट और आकर्षक उपहारों के साथ सजेगी संगीत की महफिल
उदयपुर। संगीत, सौहार्द और आत्मीयता के रंगों से सराबोर ‘सुरीला उदयपुर संगीत समूह’ द्वारा आगामी 15 नवंबर  2026 को दीपावली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस विशेष आयोजन को लेकर समूह के सभी सदस्यों में जबरदस्त उत्साह और उमंग का माहौल है।
समूह की संयोजिका मधु केवल्या ने जानकारी देते हुए बताया कि इस दीपावली मिलन समारोह में लगभग 40 से 50 सुर साधक सदस्य सम्मिलित होंगे। गीत-संगीत की मस्ती, मनमोहक प्रस्तुतियों और आपसी मेल-मिलाप के बीच यह आयोजन यादगार बनने जा रहा है।
कार्यक्रम की रूपरेखा हितेन केवल्या एवं कैलाश केवल्या द्वारा तैयार की गई है। समारोह में राजस्थानी वेशभूषा को विशेष महत्व दिया गया है, जिससे आयोजन में राजस्थान की पारंपरिक संस्कृति और रंग-बिरंगी लोक छटा देखने को मिलेगी। दीपावली के उपलक्ष्य में सदस्यों द्वारा बम्पर गिफ्ट एवं आकर्षक उपहार भी रखे गए हैं, जो समारोह के रोमांच और उत्साह को और बढ़ाएंगे।
समूह के सदस्यों का मानना है कि यह आयोजन केवल दीपावली मिलन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि संगीत, संस्कृति, मित्रता और आत्मीय रिश्तों की खूबसूरत यादें संजोने का एक विशेष अवसर बनेगा। सुरों की मस्ती और उत्सव के उल्लास के साथ ‘सुरीला उदयपुर’ का यह दीपावली मिलन समारोह अपनी अनूठी छटा बिखेरने को तैयार है।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!