उदयपुर। धनतेरस के पावन पर्व पर झीलों की नगरी में चांदी की खरीदारी को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा गया। पंचवटी स्थित एन.एन. आचार्य मार्ग पर हाल ही में उद्घाटित ‘बीआरबी ज्वेल्स’ के नए एक्सक्लूसिव शोरूम में धनतेरस के शुभ अवसर पर सुबह से ही ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ी। शुभ मुहूर्त में चांदी की खरीदारी करने पहुंचे शहरवासियों ने पूजा के बर्तनों, 92.5 प्रतिशत शुद्ध चांदी के सिक्कों और आकर्षक आभूषणों की जमकर खरीदारी की।
पारंपरिक शिल्पकला और आधुनिक डिजाइनों ने मोहा मन
कंपनी के वरिष्ठ निदेशक अशोक बाहेती ने बताया कि धनतेरस के मद्देनजर ग्राहकों की सुविधा और पसंद को ध्यान में रखते हुए विशेष फेस्टिव कलेक्शन प्रदर्शित किया गया। ग्राहकों में चांदी से बने लक्ष्मी-गणेश जी की नक्काशीदार मूर्तियों, पूजा की थालियों, डिनर सेट और विशेष उपहारों (गिफ्ट आइटम्स) को लेकर खासा आकर्षण देखने को मिला।
फैक्ट्री से सीधे शुद्धता का भरोसा बना पहली पसंद
निदेशक मनीष बाहेती और भरत बाहेती ने कहा कि पिछले 30 वर्षों से देश भर के शीर्ष शोरूम्स में चांदी उत्पादों की आपूर्ति करने के बाद, उदयपुर में सीधे ग्राहकों के लिए खोले गए इस पहले शोरूम को शहरवासियों का अभूतपूर्व प्रतिसाद मिला है। 92.5 प्रतिशत शुद्धता की गारंटी और इन-हाउस निर्माण के कारण ग्राहकों को उचित मूल्य पर बेहतरीन उत्पाद मिले, जिससे पहले ही दिन बिक्री ने नया रिकॉर्ड बनाया।
शादी-ब्याह के आगामी सीजन और दिवाली के उपहारों के लिए भी ग्राहकों ने पहले से बुकिंग कराई। देर शाम तक शोरूम में धनतेरस की खरीदारी का उल्लास बना रहा।
