वार्ड 67 में पदयात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक, विकास कार्यों की दी जानकारी

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। भाजपा के “लोकतंत्र बचाओ – अराजकता हटाओ” अभियान के तहत 4 नवंबर को होने वाली पदयात्रा की तैयारी को लेकर मंगलवार सायं वार्ड 67 स्थित ठाकुर जी मंदिर में बैठक हुई।

बैठक की अध्यक्षता रोशन जी गायरी ने की। बैठक में पार्षद निशा सालवी ने स्वागत उद्बोधन दिया। समाजसेवक अशोक वीरवाल ने वार्ड 67 को 80 वार्डों में सर्वश्रेष्ठ बनाने का आह्वान किया। करण जी जारोली ने सभी कार्यकर्ताओं से कल सुबह होने वाली रैली में भाग लेने का आग्रह किया। मनोज दवे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया तथा सुरेश जी सालवी ने बताया कि वार्ड में विकास कार्य शुरू कर दिए गए हैं।

इस दौरान शांता जी सालवी ने सभी का उपरना पहनाकर सम्मान किया।

बैठक में देवी लाल लोहार, जगदीश लोहार, कन्हैयालाल लोहार, ओम प्रकाश, हीरालाल गायरी, दूला लाल माली, मांगीलाल गायरी, कैलाश गायरी, उम्मेद मल, अशोक कुमार एवं सूर्या जाला सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस अवसर पर वरिष्ठ कार्यकर्ता तेजप्रकाश सोनी एवं रणजीत जी खोखावत भी उपस्थित रहे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!