उदयपुर, 25 अक्टूबर। पंचायत आम चुनाव-2026 के प्रथम चरण में प्रशिक्षण एवं रवानगी के दौरान अनुपस्थित रहे 21 कार्मिकों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी दीपेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) श्री गौरव अग्रवाल के निर्देशानुसार अनुपस्थित कार्मिकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। उन्होंने बताया कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर संबंधित कार्मिकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
कार्मिक प्रकोष्ठ के प्रभारी एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रीतम कुमार ने द्वितीय एवं तृतीय चरण में नियुक्त कार्मिकों को प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से भाग लेने तथा निर्धारित समय पर रवानगी स्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रथम चरण के प्रशिक्षण एवं रवानगी में अनुपस्थित 21 कार्मिकों को नोटिस
