सांवरियाजी मंडफिया में हज खिदमत कमेटी का गठन, हाजी जाकिर हुसैन मंसूरी बने सदर

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

जिला हज खिदमत कमेटी के जिलाध्यक्ष उबैद खान ठेकेदार ने सौंपा नियुक्ति पत्र, निंबाहेड़ा कमेटी के पदाधिकारियों ने किया स्वागत

निंबाहेड़ा, 24 अक्टूबर,(ज़ाकिर हुसैन). सांवरियाजी मंडफिया में हाजियों की खिदमत, सहयोग एवं मार्गदर्शन के उद्देश्य से हज खिदमत कमेटी का गठन किया गया। जिला हज खिदमत कमेटी चित्तौड़गढ़ के जिलाध्यक्ष उबैद खान ठेकेदार ने हाजी जाकिर हुसैन मंसूरी को हज खिदमत कमेटी सांवरियाजी का सदर (अध्यक्ष) नियुक्त किया। इस अवसर पर उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपते हुए कमेटी के गठन एवं पदाधिकारियों के चयन का अधिकार भी प्रदान किया गया।

नियुक्ति पत्र मिलने के बाद हज खिदमत कमेटी निंबाहेड़ा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने नवनियुक्त अध्यक्ष हाजी जाकिर हुसैन मंसूरी का गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान उन्हें साफा बांधकर एवं गुलपोशी कर सम्मानित किया गया। साथ ही मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया और नई जिम्मेदारी मिलने पर मुबारकबाद पेश की गई।

इस अवसर पर हज खिदमत कमेटी निंबाहेड़ा के सदर मतलूब अजमेरी, सचिव हाजी अख्तर पटेल, नायब सदर हाजी भूरू जागीरदार, सलाहकार मोहम्मद फारूक छिपा, सरपरस्त जाहिद खान बैट्री, हाजी जफर खान, हाजी कल्लू बा मंसूरी, हाजी शब्बीर हुसैन गोरी, गादोला, इमरान खान, अब्दुल कलाम एडवोकेट, जमील खान उर्फ भाया बैट्री, फिरोज मंसूरी एवं मोहम्मद उमर फारूक सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

हाजी जाकिर हुसैन मंसूरी को नई जिम्मेदारी मिलने पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने खुशी जाहिर करते हुए उम्मीद जताई कि उनके प्रयासों से सांवरिया जी क्षेत्र में हाजियों की खिदमत, सहयोग एवं आवश्यक मार्गदर्शन के कार्यों को और अधिक व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाया जाएगा।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!