महावीर नवयुवक मंडल का फैमिली क्रिकेट टूर्नामेंट एवं गरबा नाइट आयोजित

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

ईशान कॉलोनाइजर्स बनी विजेता, पार्श्वनाथ रॉयल्स रही उपविजेता; क्रिकेट के रोमांच के साथ गरबा की धूम
उदयपुर, 13 अक्टूबर। महावीर नवयुवक मंडल, सेक्टर-3 की ओर से रणभूमि मेवाड़ टर्फ पर फैमिली टर्फ क्रिकेट टूर्नामेंट एवं गरबा नाइट का भव्य आयोजन किया गया। आयोजन में क्रिकेट के रोमांच के साथ पारिवारिक मेल-मिलाप और गरबा की रंगारंग प्रस्तुतियों ने उत्साह का माहौल बना दिया।
मंडल अध्यक्ष संदीप लोढ़ा ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए बुधवार को आईपीएल की तर्ज पर खिलाडिय़ों की नीलामी आयोजित की गई थी, जिसमें खिलाडिय़ों पर बोली लगाकर विभिन्न टीमों का गठन किया गया। रविवार को हुए रोमांचक मुकाबलों में खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का उत्साह बढ़ाया। प्रतियोगिता में ईशान कॉलोनाइजर्स ने विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि पार्श्वनाथ रॉयल्स उपविजेता रही। क्रिकेट प्रतियोगिता के बाद आयोजित गरबा नाइट में सदस्यों एवं उनके परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। संगीत और गरबा की धुनों पर प्रतिभागियों ने आनंद लिया। आयोजन ने खेल भावना के साथ सामाजिक मेल-जोल और पारिवारिक एकजुटता को भी प्रोत्साहित किया।
मंडल सचिव अभय कोठारी ने बताया कि कार्यक्रम के शीर्ष प्रायोजक पामेचा एवं बम्बोरिया परिवार रहे। मंडल की ओर से सभी प्रायोजकों, सहयोगकर्ताओं एवं आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाले सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!