श्री शांतिनाथ सोशल समिति सेक्टर-3 की नवीन कार्यकारिणी घोषित

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

– आनंद कुमार इंटोदिया बने अध्यक्ष, वर्ष 2026-28 के लिए पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी
उदयपुर, 13 अक्टूबर। श्री शांतिनाथ सोशल समिति, सेक्टर-3 की बैठक रविवार को आयोजित हुई। बैठक में नवनिर्वाचित अध्यक्ष आनंद कुमार इंटोदिया ने वर्ष 2026-28 के लिए नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की। चुनाव अधिकारी पारसमल कोठारी एवं राजमल चपलोत के मार्गदर्शन में कार्यकारिणी का गठन किया गया। नवीन कार्यकारिणी में रोशनलाल कोठारी (वागड़ वाला) को मुख्य संरक्षक बनाया गया। वहीं अनिल कुमार वागरेचा को उपाध्यक्ष, विनोद कुमार जैन को सचिव, वर्धमान दोषी को सह सचिव, ईश्वर सिंह मेहता को कोषाध्यक्ष तथा सुनील कुमार वागरेचा को संगठन सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। नवीन कार्यकारिणी की घोषणा के बाद सदस्यों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का अभिनंदन करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। पूर्व सचिव रोशनलाल लोढ़ा सहित समिति के सदस्यों ने विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी समाज में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के साथ ही सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएगी।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!