विक्टोरिया मेंशन में आयोजित भव्य समारोह में मिला रोटरी क्लब दृष्टि को मिला प्रतिष्ठित डिस्ट्रिक्ट अवार्ड, समाज सेवा में क्लब ने रचा इतिहास

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। रोटरी क्लब दृष्टि को जयपुर के विक्टोरिया मेंशन में आयोजित एक गरिमामय समारोह के दौरान  समाज सेवा और जनहित के उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रतिष्ठित ‘डिस्ट्रिक्ट अवार्ड’ से सम्मानित किया गया।
संरक्षक डॉ स्वीटी छबड़ा ने बताया की इस भव्य कार्यक्रम का सफल संयोजन और नेतृत्व क्लब के सदस्य परमेश्वर अग्रवाल द्वारा किया गया।
क्लब द्वारा चलाए गए जन-कल्याणकारी अभियानों और ऐतिहासिक उपलब्धियों के तहत एक हजार फिजियोथेरेपी सेशन, एक हजार डेंटल चेकअप और सौलह सौ मंदिरों व बावडियों की व्यापक स्तर पर सफाई संपन्न की गई। कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह कृष्णावत,परमेश्वर अग्रवाल के समर्पण और कुशल प्रबंधन की सराहना करते हुए कहा कि यह सम्मान पूरी टीम की निष्ठा का परिणाम है और आने वाले समय में भी ऐसे सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे। इस अवसर पर अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह कृष्णावत,सचिव मोहित राजानी, डॉ. अजय मुर्डिया, सुनीता सिंघवी भी मौजूद थी।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!