सर्व पितृ मोक्ष अमावस्या पर पूर्वजों के साथ जोहर करने वाली वीरांगनाएं एवं शहीद हुए सैनिकों का भी तर्पण किया

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें
सर्व पितृ मोक्ष अमावस्या पर बजरंग सेना मेवाड़ द्वारा गत 6 वर्षों से निरंतर इस तिथि पर पूर्वजों के तर्पण का कार्यक्रम किया जा रहा है, बजरंग सेना मेवाड़ प्रमुख कमलेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि उसी क्रम में आज पंडित रणछोड़ लाल जोशी, पंडित यज्ञनारायण शर्मा के सानिध्य में गंगू कुंड आयड पर प्रातः पूर्वजों के तर्पण के साथ ही विशेष करके उन  वीरांगनाओ का भी तर्पण किया गया जो हंसते-हंसते देश के लिए अपने स्वाभिमान के लिए जोहर कर दिया ,इसके साथ उन वीर सैनिकों का भी तर्पण किया गया जो देश पर शहीद हो चुके हैं आज के इस कार्यक्रम में लगभग 275 श्रद्धालुओं ने भाग लिया जिसमें माताएं, बहने ,पुरुष  सम्मिलित हुए ,कार्यक्रम को संयोजक मुकेश सिंह रावत, जितेंद्र जैन आनंदीलाल चित्तौड़ा द्वारा  कार्यक्रम अपनी रचना अनुसार संपन्न कराया, साथ ही उपस्थित प्रमुखों में महंत इंद्रदेव दास, महंत नारायण दास वैष्णव , धर्मोत्सव समिति के दिनेश मकवाना, श्री राम के उमेश नागदा, हिंदू जागरण मंच के किशन सिंह लोदा , गौ रक्षा प्रमुख उमराव सिंह प्रमुख ने  कार्यक्रम पश्चात आशीर्वाद दिया
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!