उदयपुर में डाक अदालत 7 अक्टूबर को: चेतक सर्कल प्रधान डाकघर में होगी सुनवाई

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर, 5 अक्टूबर। डाक विभाग के तत्वावधान में 7 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे मंडल स्तर पर चेटक सर्कल स्थित प्रवर अधीक्षक, प्रधान डाकघर में डाक अदालत का आयोजन किया जाएगा। डाक अदालत में डाकघर काउंटर सेवा, मनी ऑर्डर, बचत बैंक, मूल्यदेय वस्तुएं, पार्सल एवं बीमा वस्तुएं, डाक जीवन बीमा तथा विदेश डाक वस्तुओं से संबंधित जनता की समस्याओं की सुनवाई कर उनका निराकरण किया जाएगा।
डाक मण्डल के प्रवर अधीक्षक ने बताया कि उदयपुर मंडल के अधीन आने वाले डाकघरों के उपभोक्ताओं को उनकी शिकायतों का अभी तक संतोषजनक समाधान नहीं मिला है, वे अपनी शिकायत का पूर्ण विवरण निर्धारित प्रारूप में 7 अक्टूबर तक चेटक सर्कल, उदयपुर-04 स्थित कार्यालय, प्रवर अधीक्षक डाकघर कोे प्रेषित कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता 7 अक्टूबर को आयोजित डाक अदालत में व्यक्तिगत रूप से भी उपस्थित हो सकते हैं। शिकायत के लिए शिकायतकर्ता का नाम व पता, जिस कार्यालय में प्रथम बार शिकायत दर्ज करवाई गई उसका नाम, शिकायत का पूर्ण विवरण तथा प्राप्तकर्ता का नाम व पता देना आवश्यक होगा।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!