उदयपुर, 05 अक्टूबर 2026 रक्षाबंधन धानमंडी स्थित कांग्रेस मीडिया सेंटर में सोमवार को प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री एवं सांसद अश्क अली टाक की प्रथम पुण्यतिथि स्मृति दिवस (कौमी एकता संगोष्ठी) के रूप में मनाई गई।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा ने कहा कि अश्क अली टाक 1985 में फतहपुर से विधायक निर्वाचित होने के बाद मंत्री बने। वे एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष और अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष भी रहे। प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होने के बाद उन्हें प्रदेश युवक कांग्रेस का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। इस दौरान उन्होंने संपूर्ण राजस्थान का दौरा कर युवा शक्ति को एक जुट किया और कांग्रेस संगठन को मज़बूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
सत्ता और संगठन के उच्च पदों पर रहते हुए भी उन्होंने हमेशा कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहन दिया और उन्हें संगठन में काम करने के अवसर दिए।
शर्मा ने कहा कि वे समभाव और सद्भाव की प्रतिमूर्ति थे। शर्मा ने कहा कि उनकी याद को संजोए रखने का बेहतर तरीका यही है के हम आजीवन कार्यकर्ताओं को उनकी योग्यता के अनुसार आगे बढऩे के अवसर प्रदान करते हुए उनका सम्मान करें। अंत में टाक के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए 02 मिनट का मौन रखा गया है।
इस अवसर पर अशोक जी राव, मानसिंह जी, प्रकाश जाट, सचिन जी, आशा जी, मनीषा जी, करण जी, भगवानराम जी, पिंटू खान एवं रहमत खान सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
