उदयपुर थाना सविना – जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में श्री उमेश ओझा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर व सुश्री छवि शर्मा वृत्ताधिकारी वृत्त नगर पूर्व के सुपरविजन में श्री दलबीर सिंह थानाधिकारी, सविना, श्री रविन्द्रसिंह चारण थानाधिकारी, हिरणमगरी, व श्री सूर्यभानसिंह थानाधिकारी, सूरजपोल के नेतृत्व में गठित अलग-अलग टीमों ने बड़ी सफलता हासिल की है। टीमों ने चस्का बार रेस्टोरेंट में दो वकीलों पर जानलेवा हमला करने वाले तीनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। अनुसंधान अधिकारी श्री महेश कुमार गुर्जर डीएसपी, एससी/एसटी सेल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा (जेल) में भिजवाया गया।
वारदात का तरीका और घटना: 30 सितंबर 2026 को एडवोकेट निलेश शर्मा और अनिल मीणा सेक्टर-11 स्थित चस्का रेस्टोरेंट में बर्थडे पार्टी की बुकिंग कराने गए थे। वहां काउंटर पर बात करते समय कुछ लोग तेज आवाज में बात कर रहे थे। वकील अनिल मीणा ने जब उन्हें धीरे बात करने को कहा, तो आरोपी गाली-गलौज पर उतर आए और अचानक अनिल मीणा पर लोहे के सरिए व बोतलों से जानलेवा हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पर निलेश शर्मा के साथ भी गंभीर मारपीट की गई। पुलिस ने इस संबंध में प्रकरण संख्या 346/2026 धारा-109(1), 115(2), 189(2) भारतीय न्याय संहिता 2023 व 3(2)(v) एससी/एसटी एक्ट में दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण व आपराधिक रिकॉर्ड:
-
चमन सिंह पिता हीरा सिंह उम्र 31 वर्ष निवासी सविना खेड़ा पुलिस थाना सविना जिला उदयपुर। इसके खिलाफ आबकारी अधिनियम, मारपीट और जुआ एक्ट के तहत सविना व गोवर्धनविलास थानों में पहले से 06 मामले दर्ज हैं।
