उदयपुर चस्का बार में वकीलों पर जानलेवा हमला करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल
उदयपुर थाना सविना - जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में श्री उमेश ओझा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर व सुश्री छवि शर्मा वृत्ताधिकारी वृत्त नगर पूर्व के सुपरविजन में श्री दलबीर सिंह थानाधिकारी, सविना, श्री रविन्द्रसिंह चारण थानाधिकारी, हिरणमगरी, व श्री सूर्यभानसिंह थानाधिकारी, सूरजपोल के नेतृत्व में गठित अलग-अलग टीमों ने बड़ी सफलता हासिल की है। टीमों ने चस्का बार रेस्टोरेंट में दो वकीलों पर जानलेवा हमला करने वाले तीनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। अनुसंधान अधिकारी श्री महेश कुमार गुर्जर डीएसपी, एससी/एसटी सेल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर…
