चित्तौड़गढ़ व उदयपुर का इनामी शातिर अपराधी साहिल अली गिरफ्तार, 12,500 रुपये का था इनाम

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

थाना खेरोदा:- जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर डॉ. अमृता दुहन द्वारा आर्म्स एक्ट और मादक पदार्थ तस्करी के अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष धरपकड़ अभियान के तहत श्री रजत बिश्नोई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, खैरवाड़ा व श्री श्रवण दास संत वृत्ताधिकारी वृत्त वल्लभनगर के सुपरविजन में श्री रतनसिंह पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने खेरोदा थाना पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो जिलों के इनामी व शातिर आरोपी साहिल अली उर्फ शहजाद अली को गिरफ्तार किया।

मामले का संक्षिप्त विवरण:

28 जुलाई 2026 को भिंडर पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल से 10 ग्राम 81 मिलीग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ एम-डी- जब्त किया था। उस दौरान पकड़े गए आरोपियों देवेंद्र सिंह और राजेंद्र सिंह ने पूछताछ में खुलासा किया था कि वे यह ड्रग्स साहिल अली से खरीदकर लाए थे। इस पर NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान श्री परमेश्वर पाटीदार थानाधिकारी, खेरोदा द्वारा किया जा रहा था।

पुलिस कार्रवाई विवरण:

गठित टीम ने खेरोदा थाना पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए तकनीकी सहयोग और ग्राउंड इंटेलिजेंस के आधार पर जाल बिछाकर आरोपी साहिल अली उर्फ शहजाद अली पिता शराफत अली उम्र 25 वर्ष निवासी सिपाहियों का मोहल्ला, बोहेड़ा थाना बड़ीसादड़ी जिला चित्तौड़गढ़ को गिरफ्तार कर लिया।

आपराधिक इतिहास और इनामी रिकॉर्ड:

गिरफ्तार आरोपी साहिल अली एक आदतन और शातिर अपराधी है। इसके खिलाफ राजसमंद (चारभुजा), उदयपुर (हाथीपोल, सूरजपोल) और चित्तौड़गढ़ (बड़ीसादड़ी) में चोरी, डकैती, आर्म्स एक्ट और तस्करी के कई संगीन मामले दर्ज हैं। इसके अलावा वह सूरजपोल, भोपालपुरा, वल्लभनगर, निकुंभ और बड़ीसादड़ी थानों के कई मामलों में लंबे समय से फरार चल रहा था। इसकी गिरफ्तारी पर चित्तौड़गढ़ पुलिस द्वारा 10,000/- रुपये तथा उदयपुर पुलिस द्वारा 2,500/- रुपये का इनाम घोषित था।

पुलिस द्वारा आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है, जिससे क्षेत्र में ड्रग्स नेटवर्क और अन्य वारदातों के खुलासे होने की उम्मीद है।

टीम प्रभारी व सदस्य:-

थाना खेरोदा गठित स्पेशल टीम
01. श्री परमेश्वर पाटीदार थानाधिकारी 01. श्री रतनसिंह पुलिस निरीक्षक
02. श्री गणेशाराम कानि- 1048 02. श्री मुश्ताक खान हेडकानि- 57
03. श्री राजवीर कानि- 1677 03. श्री दुर्गेश कुमार कानि- 190
04. श्री सुनील कानि- 1981 04. श्री गणपतसिंह कानि- 1375
05. श्री वीरेंद्र कानि- 812
06. श्री कुलदीपसिंह हेडकानि- 2014 सायबर सेल
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!