बाहरी भटकाव नहीं, आत्मा की ओर यात्रा ही मोक्ष का मार्ग रू साध्वी विद्युतप्रभा श्रीजी

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। वासुपूज्य मंदिर दादाबाड़ी में गुरुवार को नियमित व्याख्यान में साध्वी विद्युतप्रभा श्रीजी आदि ठाणा-6 ने कहा कि परमात्मा ने केवलज्ञान प्राप्त कर जीवों के कल्याण के लिए शासन की स्थापना की। इसका उद्देश्य जीवों को सद्गति से परमगति की ओर ले जाना था। उन्होंने कहा कि संसार में मनुष्य के अधिकांश कार्यों के पीछे स्वार्थ रहता है, लेकिन परमात्मा का शासन निस्वार्थ भाव से स्थापित हुआ। जंगल की आग का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि जो चूहे गहरे बिलों में चले गए, वे सुरक्षित बच गए। इसी प्रकार मनुष्य भी बाहरी संसार में भटकने के बजाय भीतर की यात्रा करे तो आत्मकल्याण संभव है। हमारी आत्मिक यात्रा मोक्ष तक चलती है। इस अवसर पर साध्वियों ने गीत प्रस्तुत किया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!