अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर विशेष आयोजन

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

संकेतों की भाषा से गूंजा आत्मनिर्भरता का संदेश, विशेष प्रतिभाओं को मिला सम्मान
अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर अभिलाषा विशेष विद्यालय एवं अरन्या विलास का संयुक्त आयोजन
उदयपुर। अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस के अवसर पर अभिलाषा विशेष विद्यालय एवं अरन्या विलास के संयुक्त तत्वावधान में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से विशेष आवश्यकता वाले व्यक्तियों के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाने, उन्हें सम्मान एवं समान अवसर प्रदान करने तथा आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित करने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अरन्या विलास के मुख्य प्रबंधक गैस्पर अगासी ने कहा कि समाज में प्रत्येक व्यक्ति को सम्मान के साथ आगे बढ़ने का समान अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि सही कौशल, प्रशिक्षण और प्रोत्साहन मिलने पर विशेष व्यक्ति अपनी प्रतिभा को निखारकर आत्मनिर्भर जीवन जी सकते हैं और समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
इस अवसर पर अभिजीत सिंह मेर्तिया, रिजवाना खान, माधुरी गुहिल एवं पूनम मिश्रा सहित अन्य गणमान्य अतिथि तथा विद्यालय से जुड़े सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन अरन्या विलास की एचआर मैनेजर रीना त्रिपाठी ने किया। अतिथियों ने विशेष व्यक्तियों की प्रतिभा और क्षमताओं को पहचानने तथा उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास करने पर जोर दिया।
आयोजन सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे विशेष व्यक्तियों के सम्मान, आत्मनिर्भरता और सामाजिक समावेशन की दिशा में सार्थक कदम बताया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!