प्रार्थना सभा में शामिल होकर दिवंगत आत्मा को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
उदयपुर। मेवाड़ राजघराने की पूर्व राजमाता एवं श्रीजी हुज़ूर डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ की माताश्री के निधन पर बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) परिवार की ओर से गहरी शोक संवेदना व्यक्त की गई। बीसीआई सदस्यों ने सिटी पैलेस पहुंचकर आयोजित प्रार्थना सभा में सम्मिलित होकर दिवंगत पुण्यात्मा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।
बीसीआई के फाउंडर एवं चेयरमैन मुकेश माधवानी के नेतृत्व में सदस्यों ने श्रीजी हुज़ूर डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ एवं उनके परिवार से मुलाकात कर इस दुःख की घड़ी में अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
इस अवसर पर मुकेश माधवानी ने कहा कि माताश्री का निधन मेवाड़ परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य, शक्ति एवं संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।
प्रार्थना सभा में देवेंद्र सिंह करीर, पीयूष कोठारी, गिरीश शर्मा, धीरज वैदिक, प्रियंक चौहान, संजीव पटवा, अनिल वैष्णव, अशोक ओझा, प्रह्लाद सिंह राव, पीयूष बंसल एवं विप्लव कुमार जैन सहित बीसीआई के सदस्य उपस्थित रहे।
बीसीआई परिवार ने दिवंगत पुण्यात्मा के प्रति श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।
