जलझूलनी एकादशी पर मंदिरों से ठाकुरजी की निकली शोभायात्रा, महाआरती में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। जलझूलनी एकादशी के पावन अवसर पर श्री राम मंदिर, आलोक हिरण मगरी के तत्वावधान में भव्य धार्मिक शोभायात्रा निकाली गई। हिरण मगरी उपनगरीय क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों की सामूहिक यात्रा गाजे-बाजे और बैंड की मधुर धुनों के साथ प्रारंभ हुई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पूरा क्षेत्र भगवान के जयकारों से गूंज उठा।
शोभायात्रा में अग्रवाल धर्मशाला स्थित राम मंदिर तथा सेक्टर 13-11 स्थित शिव मंदिर सहित क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों के धार्मिक स्वरूप एवं झांकियां शामिल हुईं। श्रद्धालु भक्ति में सराबोर होकर गुलाल उड़ाते हुए आगे बढ़ रहे थे। “हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैयालाल की” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए आलोक हिरण मगरी स्थित इंद्रप्रस्थ रणताल पहुंची। यहां जलझूलनी एकादशी की परंपरा के अनुसार भगवान को विधि-विधान एवं श्रद्धाभाव के साथ स्नान कराया गया। भगवान के जल स्नान के अवसर पर श्रद्धालुओं ने जमकर जयकारे लगाए और भक्तिमय वातावरण में आनंद लिया। इस अवसर पर इंद्रप्रस्थ रणताल परिसर में भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। महाआरती में आलोक संस्थान के निदेशक डॉ. प्रदीप कुमावत, श्रीमती कांता कुमावत, निषे कुमावत, निहारिका कुमावत, प्रतीक कुमावत, हितीशा एवं ध्रुव कुमावत ने श्रद्धापूर्वक भाग लेकर भगवान की महाआरती की। महाआरती के दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान के जयकारे लगाए। घंटियों, जयघोष और भक्ति संगीत से पूरा वातावरण आध्यात्मिक उल्लास से भर गया। श्रद्धालुओं ने इस धार्मिक आयोजन का आनंद लेते हुए भगवान के प्रति अपनी श्रद्धा एवं आस्था प्रकट की। कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया। जलझूलनी एकादशी का यह आयोजन हिरण मगरी क्षेत्र में भक्ति, सामाजिक एकता और सनातन परंपराओं के संरक्षण का सुंदर उदाहरण बना। विभिन्न मंदिरों के एक साथ शामिल होने से सामूहिक धार्मिक चेतना और उत्सव की भावना को बल मिला तथा पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और आनंद का वातावरण बना रहा।
मेघवाल समाज ने राम रेवाडी निकाली
देवझुलनी एकादशी के पावन अवसर पर मेघवाल समाज 33 गांव चोखला की ओर से मेघवाल समाज 33 गाँव चोखला के अध्यक्ष रामलाल मेघवाल लकड़वास व रामलाल मेघवाल – मनवा खेड़ा के नेतृत्व मे सविना स्थित रामदेव मन्दिर से भव्य राम रेवाडी निकाली गई। मेघवाल समाज 33 गाँव चोखला के महामंत्री जाजी मेघवाल ने बताया कि राम रेवाडी में रामदेव जी को पालकी में विराजित किया गया। विधिवत पूजा अर्चना के बाद  राम रेवाडी प्रारंभ हुई। अंबामाता मन्दिर के पास पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। राम रेवाडी में शामिल डीजे साउंड पर बज रहे। भजन म्हारो हेलो सु णो‌ जी रामा‌ पीर, मारग मे रामदेव मिल गया ओ , रामा कंवर रो गोडलों घुमतो आवे, रामाधणी  म्हारा रामाधणी भावना सु, ध्यावे, धोरा माथे देवरों रे ऊंचो पर झूम उठे। केसरिया लहरिये मे शामिल महिलाएं भी भजनों पर खूब थिरकी। मार्ग मे जगह जगह पुष्प वर्षा कर भक्तों का स्वागत किया गया। राम रेवाडी विभिन्न मार्गों से होती हुई पुनः रामदेव मन्दिर पहुंची । रामदेव जी की आरती के बाद महाप्रसादी का आयोजन हुआ, जिसमे सभी ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर  महंत प्रेमदास महाराज सहित अन्य उपस्थित थे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!