उदयपुर,(उदयपुर व्यूज)। जिले के खेरवाडा थाना क्षेत्र के सरेडी गांव में युवती से दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया गया। युवती को चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार पीडिता ने सोनू नामक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है जिसमें आरोपी द्वारा उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए बताया कि डर के मारे यह बात उसने किसी को नहीं बताई। गत 16 सितम्बर को सुबह उसे चक्कर आने पर परिवार द्वारा डूंगरपुर सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
गुमानपुरा में स्कूल के निकली छात्रा लापता
उदयपुर,(उदयपुर व्यूज)। जिले के कल्याणपुरा थानांतर्गत् गुमानपुरा गांव में घर से स्कूल के लिए निकली छात्रा लापता हो गई। पुलिस के अनुसार पीडित ने बताया कि उसकी पुत्री घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी लेकिन वह स्कूल नहीं पहुंची। काफी तलाश करने पर उसके बारे में कहीं भी पता नहीं चला। पुलिस लापता छ़ात्रा का पता लगाने में जुटी है।
रेस्टोरेंट के बाहर से बाईक चोरी
उदयपुर,(उदयपुर व्यूज)। शहर के सविना थानांतर्गत एक रेस्टोरेंट के बाहर खडी बाईक अज्ञात बदमाश द्वारा चुरा ले जाने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अ नुसार अभिषेक शर्मा पुत्र मुन्नालाल शर्मा निवासी सेक्टर—6 ने दी रिपोर्ट में बताया कि उसने खम्मघणी रेस्टोरेंट के बाहर अपनी बाईक 11 सितम्बर को रात करीब साढे बजे खडी की थी। वापस बाहर आकर देखने पर उसकी बाईक वहां नहीं मिली। अज्ञात बदमाश चुरा ले गया। पुलिस मामले में जांच करते हुए चोर व चुराई बाईक का पता लगा रही है।
पीपलवास में मोटरें चोरी
उदयपुर,(उदयपुर व्यूज)। जिले के कानोड थानांतर्गत कलालों की छतरी पीपलवास में अज्ञात चोरों द्वारा तीन मोटर चुराने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार राकेश जाखड पुत्र रामेश्वर निवासी अलखपुरा तहसील मोलासर जिला डिडवाना कुचामन ने कानोड थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि कलालों की छतरी पीपलवास में अज्ञात चार तीन मोटर चोरी करके ले गए जिसमें दो ब्रेक व एक क्रेन मोटर जो क्रेन को घुमाने के काम आती है व एक बडी मोटर का सेफ्टीगार्ड भी लेकर चले गए। पुलिस मामले में जांच करते हुए चोरों को पता कर रही है।
चुराकर ले जाते कार हाईवे पर हुई क्षतिग्रस्त, चोर फरार
उदयपुर,(उदयपुर व्यूज)। शहर के प्रतापनगर थानांतर्गत झरनों की सराय से चोरों द्वारा चुराई गई कार ले जाते समय हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के बाद चोर कार को मौके पर छोडकर फरार हो गए। पुलिस के अनुसार हेमंत पालीवाल पुत्र स्वर्गीय उमाशंकर पालीवाल निवासी श्रीराम कॉलोनी झरनों की सराय ने दी रिपोर्ट में बताया कि उसकी कार 18 सितम्बर को अज्ञात चोर चुरा ले गए जो थोडी दूर हाईवे पर क्षतिग्रस्त हालत में मिली। चोर कार को मौके पर छोडकर फरार हो गए। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
फैक्ट्री में टीन शेड का काम करते नीचे गिरे युवक की मौत
उदयपुर,(उदयपुर व्यूज)। जिले के फतहनगर थानांतर्गत सनवाड में एक फैक्ट्री में टीन शेड का काम करते समय अचानक उपर से नीचे गिरने से गंभीर रूप से घायल युवक की चिकित्सालय में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। पुलिस के अनुसार मोहम्मद अशरफ पुत्र मोहम्मद आजाद निवासी कपासन ने दी रिपोर्ट में बताया कि उसका साथी अब्दुल रिजवान निवासी पायडा उदयपुर फतहनगर सनवाड इंडस्ट्रीयल एरिया में प्रवीण कोठारी की एम फैक्ट्री में टीन शेड का कार्य कर रहा था। अब्दल रिजवान उपर टीन शेड का काम कर रहा था जो करीब 20—25फीट उचांई से नीचे गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एमबी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
