दिव्यांग एवं वयोवृद्ध मतदाताओं के लिए स्काउट-गाइड वॉलेंटियर्स ने दी सेवाएं

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

फतहनगर। फतहनगर-सनवाड़ नगर पालिका चुनाव में विशेष योग्यजन, दिव्यांग एवं वयोवृद्ध मतदाताओं के मतदान को सुगम, सुरक्षित एवं सम्मानजनक बनाने के उद्देश्य से राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड, स्थानीय संघ मावली के स्काउट-गाइड वॉलेंटियर्स ने विभिन्न मतदान केंद्रों पर सेवाएं प्रदान की।

स्थानीय संघ सचिव राजवीर सिंह के निर्देशन में तैनात वॉलेंटियर्स मतदान केंद्रों पर पहुंचने वाले दिव्यांग एवं वयोवृद्ध मतदाताओं की सहायता की हैं। वॉलेंटियर्स द्वारा जरूरतमंद मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुंचाने, आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने तथा मतदान प्रक्रिया को सहज बनाने में मदद की।

स्वयंसेवको ने यह सुनिश्चित किया कि किसी भी विशेष योग्यजन अथवा वयोवृद्ध मतदाता को मतदान के दौरान अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े और वे सुविधापूर्वक, सम्मानपूर्वक एवं स्वतंत्र रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

स्काउट-गाइड वॉलेंटियर्स की सेवा भावना से मतदान केंद्रों पर समावेशी, संवेदनशील एवं मतदाता-अनुकूल वातावरण बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग मिला। उनके इस प्रयास की आमजन एवं मतदान केंद्रों पर आने वाले मतदाताओं द्वारा सराहना की जा रही है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!