विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर उदयपुर फिजियोथेरेपी नेटवर्क ने आयोजित की भव्य मैराथन

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर, 8 सितम्बर। विश्व फिजियोथेरेपी दिवस के अवसर पर उदयपुर फिजियोथेरेपी नेटवर्क (यूपीएन) द्वारा फिजियोथेरेपी एवं स्वस्थ जीवन शैली के प्रति जागरूकता का संदेश देने के उद्देश्य से भव्य मैराथन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उदयपुर के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में फिजियोथेरेपिस्ट, वरिष्ठ चिकित्सक, विद्यार्थी एवं फिटनेस से जुड़े प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम संयोजक डॉ. बलदीप शर्मा ने बताया कि उदयपुर फिजियोथेरेपी नेटवर्क उदयपुर के फिजियोथेरेपिस्ट्स का एक सशक्त एवं समर्पित समूह है, जिसकी स्थापना डॉ. वीर सिंह, डॉ. दिनेश मेनारिया एवं डॉ. अंकित उपाध्याय द्वारा की गई है। नेटवर्क का उद्देश्य फिजियोथेरेपी के प्रति जागरूकता बढ़ाना, फिजियोथेरेपिस्ट्स को एक मंच प्रदान करना तथा समाज में स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. पीयूष देवपुरा, डॉ. स्वाति देवपुरा एवं डॉ. प्रमोद राठौड़ रहे। इनकी उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई तथा प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के मंच संचालन एवं आयोजन व्यवस्था को डॉ. बलदीप शर्मा, डॉ. टीना ज्ञान सिंह एवं डॉ. शुभम मेनारिया ने संभाला। सभी ने कार्यक्रम को सफल एवं व्यवस्थित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मैराथन में गीतांजलि मेडिकल कॉलेज एवं पैसिफिक मेडिकल कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी ने भी अपने विद्यार्थियों के साथ उत्साहपूर्वक सहभागिता की। दोनों संस्थानों के बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की भागीदारी ने कार्यक्रम में विशेष उत्साह का संचार किया। कार्यक्रम के फिटनेस सहयोगी ट्राइफॉर्म फिटनेस जिम रहे, जिनका प्रतिनिधित्व ऋषभ जैन ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्वयंसेवक  नेशनल मेनारिया डॉ गौरव डॉ सिद्धार्थ डॉ भाविन डॉ सौरभ डॉ तुषार भारद्वाज, डॉ धर्मेंद्र दर्जी एवं डॉ. राकेश ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया। उनकी सक्रिय भागीदारी एवं समर्पण से कार्यक्रम का संचालन सुचारु रूप से किया जा सका। मैराथन के माध्यम से लोगों को नियमित व्यायाम, शारीरिक सक्रियता एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। आयोजन में फिजियोथेरेपिस्ट्स और विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने “गतिशीलता ही औषधि है” के संदेश को प्रभावी रूप से जन-जन तक पहुंचाया। उदयपुर फिजियोथेरेपी नेटवर्क ने सभी वरिष्ठ फिजियोथेरेपिस्ट्स, विद्यार्थियों, फिटनेस सहयोगी, स्वयंसेवकों, सहयोगियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग से विश्व फिजियोथेरेपी दिवस का यह आयोजन सफल एवं यादगार बना।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!