फिल्मी स्टाईल में सुल्तान मिर्जा बन दुकानदार को धमकी देकर सामान ले जाने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार,सामान जब्त

उदयपुर। शहर के हिरणमगरी थानान्तर्गत 17 दिसम्बर 22 को प्रार्थी शुभम नागदा पुत्र मोहन लाल नागदानिवासी 123, महावीर काॅलोनी, बेदला रोड, अम्बामाता, उदयपुर ने रिपोर्ट पेश की कि मेरा कम्पनी स्टोर ेचमंजं सववा हिरणमगरी, सेक्टर-4, चाणक्यपुरी एसबीआई एटीएमके पास स्थित है। जिसमे मैं बतौर कल्सटर प्रबन्धक के रुप में कार्य करता हूॅ। जहां पर आज दिनांक 17.12.2022 को शाम 8 बजे के बाद दो युवक आये और दुकान के सैल्समेन को चश्मे देखने के बहाने एव खरीदने की रेट पूछने के बाद धमकी देते हुवे बोला कि मैं इमरानका भाई हुॅ और रूपये नहीं देने कि धमकी दी व स्टोरसे चश्मा लेकर भाग गये। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 632/2022 धारा 384 भादस में दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।

जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर विकास शर्मा द्वारा प्रकरण में अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु दिशा-निर्देश दिये गये। जिस पर श्रीठाकुर चन्द्रशील अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहरवश्रीमती शिप्रा राजावत वृताधिकारी, वृत नगर पूर्वके निर्देशन में रामसुमेर मीणा थानाधिकारीहिरणमगरी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा आसूचना व तकनीकी सहयोग से अभियुक्त 01.नरेन्द्र पंवार पुत्र श्यामलाल निवासी-1176, अम्बेड़कर नगर, सेक्टर-5हिरणमगरी,उदयपुर व 02. पिन्टुपुत्र हिरालाल वर्षनिवासी-गांधीनगर, मल्लातलाई, अम्बामाता, उदयपुरको बाद पुछताछ गिरफ्तार कर चश्मा बरामद किया जाकर प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान जारी हैं।
गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों द्वारा नशेशराब में हो वारदात करना पाया गया हैं व दोनो अभियुक्तांे का शातिर अभियुक्त ईमरान कुंजड़ा से कोई सम्पर्क नहीं होना पाया गया है।
सजायाबी रिकाॅर्डः- गिरफ्तारशुदा अभियुक्त पिन्टु के विरुद्ध पूर्व विभिन्न धाराओ में 06 प्रकरण दर्ज हो चालान हो रखा हैं।
टीम सदस्यः रामसुमेर मीणा थानाधिकारी हिरणमगरी, बंसती लाल स.उ.नि., वसना राम हैड़ कानि.141, रामजीलाल कानि.1985, किरण कुमार कानि.850, आनन्द सिंह कानि0 1729, मुकेश कुमार कानि.1525।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!