पार्श्वनाथ ट्रावेल्स की उदयपुर—अहमदाबाद बुलेट लग्जरी बस शुरू

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। पार्श्वनाथ ट्रावेल्स प्रा लि की ओर से उदयपुर—अहमदाबाद—उदयपुर के बीच नई बुलेट लग्जरी बस सेवा का रविवार को यहां शुभ मंगल गार्डन परिसर में समारोहपूर्वक शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर अतिथियों उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, चैम्बर आॅफ कॉमर्स उदयपुर डिवीजन के अध्यक्ष पारस सिंघवी, वरिष्ठ एडवोकेट एवं समाजसेवी सुन्दरलाल मांडावत, पिंकी मांडावत ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर पार्श्वनाथ ट्रावेल्स प्रा लि के प्रोपराइटर गजेंद्र दुग्गड ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अहमदाबाद से मुंबई के बीच बुलेट ट्रेन शुरू की जाएगी।
इसका 80 प्रतिशत काम हो चुका है और केवल 20 प्रतिशत काम शेष बचा है जो जल्द पूरा होगा। इसे कनेक्ट करने के लिए पार्श्वनाथ ट्रावेल्स की ओर से उदयपुर से अहमदाबाद तक बुलेट लग्जरी कोचेस बसें शुरू की गई है जो उदयपुर से चलकर सीधे अहमदाबाद में बनने वाले बुलेट ट्रेन के स्टेशन पर यात्रियों को ड्रॉप करेगी और वहीं से यात्रियों को लेकर उदयपुर छोडेगी। उन्होंने बताया कि बुलेट लग्जरी बस में सफर करने वाले यात्री को बुलेट ट्रेन का एहसास होगा। बुलेट बस में यात्रियों को मौजूदा किराए में ही वॉशरूम, पानी, नाश्ते की सुविधा मिलेगी। मूलत: उदयपुर के रहने वाले दुग्गड ने बताया कि उदयपुर के सांवरियाजी और नाथद्वारा से बसें सोमवार सुबह से शुरू होगी और हर एक घंटे में उदयपुर से बस चलेगी और इसी तरह अहमदाबाद से हर एक घंटे में उदयपुर के लिए बुलेट बस सेवा उपलब्ध रहेगी। उदयपुर—अहमदाबाद की यात्रा करीब तीन घंटे में पूरी होगी। पाश्र्वनाथ ट्रावेल्स ने अपना सफर वर्ष 2000 में शुरू किया था। वर्ष 2005 में एसी बस सेवा, 2008 में वोल्वो, 2013 में स्लीपर बस सेवा और 2018 में लग्जरी बस सेवा शुरू की गई। समारोह में पूर्व पार्षद संजय पगारिया, प्रकाश नागौरी, मैनेजर गिरिराज खण्डेलवाल सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!