उदयपुर। शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार के क्षेत्र में कार्यरत ’लाइफ प्रोग्रेसिव सोसायटी, उदयपुर एवं सहार चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा आयोजित किए जा रहे निःशुल्क प्रशिक्षण एवं रोजगार कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन मंगलवार को उदयपुर जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने किया।’
इस अवसर पर जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने सोसायटी द्वारा शिक्षा एवं रोजगार के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की तथा जरूरतमंद विद्यार्थियों, युवाओं और महिलाओं को शिक्षा एवं रोजगारपरक कौशल से जोड़ने वाली ’इस पहल को समाज के लिए उपयोगी बताया।’
सोसायटी द्वारा बताया गया कि इस जनकल्याणकारी कार्यक्रम की ’विधिवत शुरुआत 22 अगस्त 2026 को दोपहर 3 बजे एक सादे समारोह के माध्यम से की जाएगी। कार्यक्रम में मीनाक्षी प्रॉपर्टीज के शांति लाल जैन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।’
समारोह में मुबारिक खान, रविंद्र पाल कप्पू, हाजी मोहम्मद शफी छीपा, श्रीमती शाहिदा शौकत, डॉ. खुर्शीद, शिरीन गारमेंट्स के जनाब याकुब अली, इंडिया फैशन के शानू खान,जनाब मुस्तफा रजा तथा एडवोकेट दिलीप कुमार बाफना,दिनेश गोठवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम के तहत जरूरतमंद छात्र-छात्राओं के लिए निःशुल्क शिक्षण, स्पोर्ट्स, काउंसलिंग एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। वहीं युवाओं एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ’11 प्रकार के निःशुल्क रोजगारपरक प्रशिक्षण’ शुरू किए जा रहे हैं, जिनमें सिलाई, मेहंदी, बेसिक कंप्यूटर, कढ़ाई-बुनाई, टैली एवं फोटोशॉप, कुकिंग, बैग एवं आर्ट क्राफ्ट, कोचिंग, उर्दू-अरबी एवं दीनियात, करियर काउंसलिंग तथा ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण शामिल हैं। ’इनका उद्देश्य जरूरतमंदों को कौशल, रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ना है।’
’सोसायटी की इस जनकल्याणकारी मुहिम को सफल बनाने में अध्यक्ष डॉ. खलील अगवानी, कोषाध्यक्ष श्रीमती साजीया, सचिव सुश्री फातिमा, उपाध्यक्ष मोइनुद्दीन कुरैशी, उप सचिव अकील अगवानी एवं सदस्य साजिद कुरैशी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।’
लाइफ प्रोग्रेसिव सोसायटी का हेड ऑफिस कोठियों की गुवाड़ी, ओसवाल भवन के पास, उदयपुर में स्थित है, जबकि इसकी दूसरी शाखा दरखानवाड़ी, मस्जिद के सामने, काजीवाड़ा, उदयपुर में संचालित है।
