– नरेन्द्र जैन अध्यक्ष विरेन्द्र बापना सचिव मनोनीत
उदयपुर, 19 अगस्त। उदयपुर ऑटो पार्ट्स डीलर एसोसिएशन की वार्षिक आमसभा में निर्विरोध सम्पन्न हुए चुनाव में नरेंद्र जैन अध्यक्ष वीरेंद्र बापना सचिव मनोनीत किए गए।
यह जानकारी देते हुए एसोसिएउशन उपाध्यक्ष कमलेश जैन ने बताया कि एसोसिएशन के स्नेह मिलन कार्यक्रम में सर्वसम्मति से सम्पन्न चुनाव में नरेन्द्र जैन को पुनः अध्यक्ष व वीरेन्द्र बापना को सचिव मनोनीत किया गया। सहसचिव राकेश भंडारी ने बताया कि इस अवसर पर 50 वर्षों से अधिक संगठन के सक्रिय सदस्य रहने वाले जसवंत बाफना, हरिसिंह डागलिया, शंकर माटा, रंजीतलाल बापना, नारायणलाल मित्तल को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। वार्षिक सभा में कोषाध्यक्ष हिमांशु जैन ने वार्षिक प्रतिवेदन पेश किया। कार्यक्रम प्रभारी मोइज सनवाड़ी तथा दिनेश देवड़ा ने बताया कि व्यापार मेला 2026 का उद्घाटन अध्यक्ष नरेंद्र जैन ने किया जिसमें सभी व्यापारियों ने उत्साह से भाग लिया। अंत में लकी कूपन द्वारा व्यापारियों को उपहार बांटे गए।
उदयपुर ऑटो पार्ट्स डीलर एसोसिएशन की वार्षिक आमसभा सम्पन्न
