हैप्पी होम उच्च माध्यमिक ,विद्यालय के स्पोर्ट्स ग्राउंड एवं तीन दिवसीय स्पोर्ट्स कार्निवल का भव्य उद्घाटन

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। हैप्पी होम उच्च माध्यमिक विद्यालय के स्पोर्ट्स ग्राउंड, साकरोदा में खेल मैदान के उद्घाटन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। तीन दिवसीय स्पोर्ट्स कार्निवल में विद्यालय परिवार एवं विद्यार्थियों  में खासा उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि युवा अनस्टॉपेबल के चेयरमैन पवन जी जैन अहमदाबाद, व्यवसायी रोटेरियन मुकेश जी सुथार, कार्यकारिणी सदस्य विजय जी वाधवानी एवं नत्थेखान जी पठान रहे। समारोह की शुरुआत विद्यालय के संस्थापक डॉ. जगदीश अरोड़ा द्वारा रिबन काटकर स्पोर्ट्स ग्राउंड  के विधिवत उद्घाटन के साथ हुई। मैनेजिंग डायरेक्टर  श्री कुणाल  अरोड़ा ने उपर्णा व पगड़ी पहनाकर अतिथियों का स्वागत किया ।
उद्घाटन समारोह के दौरान विद्यालय के चारों हाउस द्वारा भव्य मार्च-पास्ट निकाला गया। विद्यार्थियों ने अनुशासन एवं उत्साह के साथ मार्च-पास्ट में भाग लेकर खेल भावना का परिचय दिया। मार्च-पास्ट ने उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों का मन मोह लिया।
स्पोर्ट्स ग्राउंड के उद्घाटन के अवसर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। इनमें प्रमुख रूप से 100 मीटर दौड़, रिले रेस, कबड्डी सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इसमें हैप्पी होम स्कूल की सभी शाखाओं के 300 विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लिया। 21 अगस्त को समापन समारोह में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया जाएगा ।
मुख्य अतिथियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल शिक्षा का अभिन्न हिस्सा हैं। खेलों से विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है।
विद्यालय के संस्थापक डॉ. जगदीश अरोड़ा ने कहा कि विद्यालय में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ खेल गतिविधियों को भी विशेष महत्व दिया जा रहा है। स्पोर्ट्स ग्राउंड विद्यार्थियों को अपनी खेल प्रतिभा निखारने के लिए बेहतर अवसर प्रदान करेगा। संपूर्ण कार्यक्रम की रूपरेखा ग्रुप प्रिंसिपल डॉक्टर ज्योत्सना पांडे के सानिध्य में की गई। कार्यक्रम में कोऑर्डिनेटर पुष्पेंद्र जी चुंडावत एवं सभी अध्यापकों का पूर्ण सहयोग रहा ।
एकेडमिक डायरेक्टर डॉ सुषमा अरोड़ा द्वारा मुख्य अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती मीरा सुथार और प्रेरणा महावर द्वारा किया गया ।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!