उदयपुर। जिले के गोगुंदा क्षेत्र में झाडोली कट के यहां मोटरसाइकिल की टक्कर से 80वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार जीवन सिंह पुत्र जसकरण सिंह चारण निवासी किशोर नगर मण्डा राजसमंद ने मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ गोगुंदा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें बताया कि झाडोली कट के यहां मोटरसाइकिल चालक तेज गति व लापरवाही पूर्वक मोटरसाइकिल चलाते हुए उसके ससुर हिंगलाजदान 80 पुत्र रघुनाथदान चारण निवासी झाडोली को टक्कर मा दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
सूने घर से नगदी चोरी
उदयपुर। जिले के सायरा क्षेत्र में एक सूने घर से अज्ञात चोर हजारों रुपए नगदी चुरा ले गए। पुलिस के अनुसार कल्पना नागदा पुत्री हेमराज नागदा निवासी गायफल सायरा ने दी रिपोर्ट में बताया कि 16 जुलाई को रात 12 बजे से तडके 5 बजे के दौरान उसके पिता के घर से अज्ञात चोर करीब 20 हजार रुपए चुरा ले गया। पुलिस चोर की तलाश मु जुटी है।
तेरह साल की किशोरी घर से लापता
उदयपुर। शहर के स्वराज नगर पारस चौराहा क्षेत्र में तेरह साल की एक किशोरी घर से लापता हो गई। पुलिस के अनुसार रेणू छोछावत पुत्री प्रेम कुमार निवासी स्वराज नगर ने सूरजपोल थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि एक तरह साल की बच्ची वात्सल्या को गत चार जून 2018 को पालन पोषण देखभाल के लिए पॉस्टर केयर से लिया था। उसका पलन पोषण कर रही थी। वह 16 अगस्त को सायं 7 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई। उसे काफी तलाश किया लेकिन कहीं कोई पता नहीं चला। रिपोर्ट में बताया कि पूर्व में भी वह दो बार चली गई जो वापस आ गई थी।
बैंक खाते को साईबर ठगी के उपयोग में लेने का मामला दर्ज
उदयपुर। पुलिस ने साईबर ठगी के उपयोग में बैंक खाते का उपयोग करने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार इण्डसंड बैंक के एक खाते के खिलाफ साईबर क्राइम को कई शिकायतें दर्ज है। इस पर पुलिस ने बै।क खाता धारक हर्ष रावल पुत्र संतोषनाथ निवासी तेजपाल नगर नीमच माता कच्ची बस्ती देवाली के नाम से था। इस पर पुलिस ने हर्ष रावल को थाने पर लाकर खाते में हुए ट्रांजेक्शन के बारे में पूछताछ की तो उसने बताया कि सितम्बर 2025 में उसका संपर्क बंटी सिंह नाक युवक से हुआ था जो उसके घ्ज्ञर के पास देवाली में किराए पर रथा। बंटी सिंह को उसने कहा कि उसे कुछ उधार रुपए की आवश्यक है तो बंटी ने उसे बताया कि गैमिंग के रुपयों की लेनेदन के लिए एक बैंक खाते की आवश्यकता है उसके बदले में रुपए मिल जाएंगें जिस पर उसने अपने बैंक खाते की डिटेल, एटीएम, सिम, बैंक डयरी व चैक बुक उसे दे दी। उसने उसके बैंक के खाते में करीब 6 लाख रुपए डलवाए और विड्रोल भी कर लिए जिसके एवज में उसे तीन हजार रुपए दिए थे। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
उदयपुर घूमने आई युवती के सोने के कुंडल रिसोर्ट से चोरी
उदयपुर। उदयपुर घूमने आई एक युवती जिस रिसोर्ट में ठहरी, वहां से उसके सोने के कुंडल चोरी हो गए। पुलिस के अनुसार मोनिका पुत्री त्रिलोकचंद्र निवासी महरौली दिल्ली ने दी रिपोर्ट में बताया कि वह अपने मित्र के साथ घूमने उदयपुर आईथी यहां पेम पुलक रिसोर्ट सुखेर में ठहरी जहां से 16 अगस्त को वे कमरे से माउंट आबू घूमने गए थे। उसने अपन ेसोने के कुंडल अपने सामान के बैग में रखे थे। रात को वापस लौटने पर सामान चैक करने पर बैग में सोने के कुंडल नहीं मिले। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
लदानी—मावली रोड पर पीछे से टक्कर में बाईक सवार युवक की मौत, साथी घायल
उदयपुर। जिले के फतहनगर क्षेत्र में लदानी—मावली रोड परे पीछे से अज्ञात बदमाशों द्वारा टक्कर मारने से मोटरसाइकिल सवार युवक की मृत्यु हो गई जबकि उसका साथी घायल हो गया। पुलिस के अनुसार विनायक पुत्र कुलदीप हरिजन निवासी कुम्हारों का मोहल्ला गोराजी का निम्बाहेडा कपासन ने दी रिपोर्ट में बताया कि अज्ञात बदमाशों द्वारा उसके पिता कुलदीप 45 पुत्र श्यामलाल हरिजन निवासी कुम्हारों का मोहल्ला गोराजी का निम्बाहेडा कपासन जिला चित्तौडगढ और राजेश छापरवाल की मोटरसाइकिल को लदानी—मावली रोड पर अज्ञात बदमाशों द्वारा पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में उसके पिता कुलदीप हरिजन की मृत्यु हो गई जबकि साथी राजेश छापरवाल घायल हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम् कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
नाबालिग से शादी कर बनाया गर्भवती
उदयपुर। शहर के सविना क्षेत्र में एक नाबालिग से शादी कर उसे गर्भवती बनाने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अ नुसार सविना थाने के सहायक उपनिरीक्षक अनिता ने मोहम्मद अरबाज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें आरोपी द्वारा नाबालिग से शादी कर अनैतिक कार्य करने से वह गर्भवती हो गई। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
बाल चिकित्सालय से मोटरसाइकिल चोरी
उदयपुर। संभाग के सबसे बडे महाराणा भूपाल राजकीय चिकित्सालय के बाल चिकित्सालय से अज्ञात बदमाश द्वारा मोटरसाइकिल चुराने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अ नुसार मुकेश कुमार मीणा पुत्र भगवतीलाल मीणा निवासी खारवा चांसदा ने दी रिपोर्ट में बताया कि बाल चिकित्सालय परिसर से 9 अगस्त को उसकी मोटरसाइकिल अज्ञात बदमाश चुरा ले गया। इसी तरह विमल कुमार शर्मा पुत्र रमेशचंद्र शर्मा निवासी गुलशन नगर सीसारमा रोड ने दी रिपोर्ट में बताया कि चेतक सर्कल स्थित यश बैंक के सामने से 17 अगस्त को उसकी मोटरसाइकिल अज्ञात बदमाश चुरा ले गया। भरत गमेती पुत्र प्रकाशचंद गमेती निवासी बउी मोरियों का खेडा ने दी रिपोर्ट में बताया कि उसके घर के बाहर खडी मोटरसाइकिल अज्ञात बदमाश चुरा ले गया। पुलिस अज्ञात चोर और चुराई गई मोटरसाइकिल को तलाश रही है।
ट्रक से 20 कार्टून कॉपर खुर्द बुर्द
उदयपुर। शहर के गोवर्धनविलास थानांतर्गत ट्रक से कॉपर के कार्टून खुर्दबुर्द करने के संबंध में ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस के अनुसार सीताराम शर्मा पुत्र बंशीधर शर्मा निवासी कलयाणनगर सेक्टर—03 विश्वकर्मा इण्डट्रीज एरिया सीकर रोड ने महेंद्र सिंह पुत्र चंद्रसिंह निवासी भरतपुर के खिलाफ गोवर्धनविलास थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें बताया कि खरपीणा क्षेत्र में आरोपी चालक द्वारा ट्रक से 20 कार्टून कॉपर खुर्द बुर्द करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
प्रताडना देने पर विवाहिता के फांसी लगाने का मामला दर्ज
उदयपुर। शहर के भुवाणा क्षेत्र में दहेज के लिए प्रताडित करने पर विवाहिता द्वारा फांसी लगाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार अनिल जैन पुत्र मनोहरलला जैन निवासी हितावाला टॉवर सेलीब्रेशन मॉल के पास भुवाणा ने हिमांश, अपूर्वा, रेणू व अनिल चोरडिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें आरोपियों द्वारा उसकी पुत्री आरुषी जैन को दहेज उत्पीडन व अन्य दुव्र्यळार कर प्रताडना देने का आरोप लगाते हुए बताया कि प्रताडना पर आरुषी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
युवक ने फांसी लगा की आत्महत्या
उदयपुर। शहर से सटे बलीचा स्थित बीडीओ कॉलोनी में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार मणीलाल पुत्र सवीजी परमान परमार मीणा निवासी बदनपुरा चक कनबई पाटिया ने दी रिपोर्ट में बताया कि गोवर्धनविलास क्षेत्र में बलीचा स्थित बीडीओ कॉलोनी में रह रहे उसके 21वर्षीय पुत्र रक्षान्त निवासी बदनपुरा ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंपा। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
