जिले भर में शहरी सरकार के 62 वार्ड आधी आबादी के नाम
नगर निगम में 27 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित
जिला परिषद सभागार में हुई लाॅटरी
उदयपुर, 17 अगस्त। आगामी नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर नगर निकायों के वार्डाें में वर्ग वार एवं महिला आरक्षण को लेकर लाॅटरी प्रक्रिया सोमवार को जिला परिषद सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल की उपस्थिति में संपन्न हुई। इसमें जिले भर के शहरी निकायों में कुल 62 वार्डों में पार्षद पद महिलाओं के लिए आरक्षित हुआ।
जिला परिषद सभागार में सेामवार 10.30 बजे वरिष्ठ अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों तथा मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में उदयपुर जिले के नगर निगम उदयपुर सहित नगरपालिका कानोड़, भींडर, वल्लभनगर, मावली एवं फतहनगर-सनवाड़ के वार्डों के आरक्षण के लिए लाॅटरी प्रक्रिया प्रारंभ हुई। लॉटरी के माध्यम से अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) तथा महिला आरक्षण तय किया गया। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी दीपेंद्र सिंह राठौड़, एडीएम सिटी जितेंद्र ओझा, उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन, उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा तथा मावली विधायक पुष्कर डांगी सहित संबंधित अधिकारी एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
नगर निगम उदयपुर
निगम के कुल 80 वार्डों में से 8-8 वार्ड अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लिए आरक्षित हुई। वहीं ओबीसी वर्ग के लिए 16 वार्ड आरक्षित किए गए। इनमें से भी क्रमशः 3-3 एवं 5 पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए। शेष 48 वार्ड सामान्य ओपन श्रेणी में रहे। इसमें भी 16 पद महिलाओं के लिए रिजर्व हुए।
अनुसूचित जाति: वार्ड 7, 9, 32, 37, 59 (कुल 5)
अनुसूचित जाति महिला: वार्ड 47, 59, 67 (कुल 3)
अनुसूचित जनजाति: वार्ड 41, 43, 65, 77, 79 (कुल 5)
अनुसूचित जनजाति महिला: वार्ड 13, 42, 62 (कुल 3)
अन्य पिछड़ा वर्ग: वार्ड 2, 6, 11, 14, 21, 22, 23, 48, 71, 72, 74 (कुल 11)
अन्य पिछड़ा वर्ग महिला: वार्ड 34, 38, 55, 61, 68 (कुल 5)
अनारक्षित: वार्ड 1, 3, 5, 10, 12, 15, 18, 19, 20, 24, 25, 26, 28, 29, 33, 39, 44, 45, 46, 49, 50, 51, 53, 54, 56, 63, 64, 66, 70, 75, 78, 80 (कुल 32)
अनारक्षित महिला: वार्ड 4, 8, 16, 17, 27, 31, 35, 36, 40, 52, 57, 58, 60, 69, 73, 76 (कुल 16)
——-
नगरपालिका भीण्डर: भीण्डर नगरपालिका के कुल 25 में से 9 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हुए हैं।
अनुसूचित जाति: वार्ड 20, 22 (कुल दो)
अनुसूचित जाति महिला: वार्ड 1 (कुल एक)
अनुसूचित जनजाति: वार्ड 10 (कुल एक)
अनुसूचित जनजाति महिला: वार्ड 9 (कुल एक)
अन्य पिछड़ा वर्ग: वार्ड 4, 14 एवं 15 (कुल तीन)
अन्य पिछड़ा वर्ग महिला: वार्ड 5 एवं 24 (कुल दो)
अनारक्षित: वार्ड 2, 3, 6, 7, 11, 13, 18, 21, 23 एवं वार्ड 25 (कुल 10)
अनारक्षित महिला: वार्ड 8, 12, 16, 17 एवं 19 (कुल 5)
——
नगरपालिका कानोड़,: नगरपालिका कानोड में कुल 20 में से 6 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हुए।
अनुसूचित जातिः वार्ड 1, 11 (कुल 2)
अनुसूचित जाति महिला: वार्ड 6 (कुल 1)
अनुसूचित जनजाति: वार्ड 2, 3 (कुल 2)
अनुसूचित जनजाति महिला: वार्ड 7 (कुल 1)
अन्य पिछड़ा वर्ग: वार्ड 4, 14, 19 (कुल 3)
अन्य पिछड़ा वर्ग महिला: वार्ड 9 (कुल 1)
अनारक्षित: वार्ड 5, 8, 10, 12, 15, 16, 18 (कुल 7)
अनारक्षित महिला: वार्ड 13, 17, 20 (कुल 3)
—–
नगरपालिका वल्लभनगर: वल्लभनगर में 20 में से 6 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हुए।
अनुसूचित जाति: वार्ड 8 ( कुल 1)
अनुसूचित जाति महिला: वार्ड 3 ( कुल 1)
अनुसूचित जनजाति: वार्ड 4, 5, 19 ( कुल 3)
अनुसूचित जनजाति महिला: वार्ड 1 ( कुल 1)
अन्य पिछड़ा वर्ग: वार्ड 10, 17, 20 ( कुल 3)
अन्य पिछड़ा वर्ग महिला: वार्ड 15 ( कुल 1)
अनारक्षित: वार्ड 2, 9, 11, 12, 13, 16, 18 ( कुल 7)
अनारक्षित महिला: वार्ड 6, 7, 14 ( कुल 3)
——
नगरपालिका मावली, में भी 20 में से 6 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हुए।
अनुसूचित जाति: वार्ड 5, 11 ( कुल 2)
अनुसूचित जाति महिला: वार्ड 13 ( कुल 1)
अनुसूचित जनजाति: वार्ड 9, 14 ( कुल 2)
अनुसूचित जनजाति महिला: वार्ड 15 ( कुल 1)
अन्य पिछड़ा वर्ग: वार्ड 6, 8, 17 ( कुल 3)
अन्य पिछड़ा वर्ग महिला: वार्ड 18 ( कुल 1)
अनारक्षित: वार्ड 1, 3, 4, 7, 12, 16, 20 ( कुल 7)
अनारक्षित महिला: वार्ड 2, 10, 19 ( कुल 3)
—————
नगरपालिका फतहनगर-सनवाड़, में 25 में से 8 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हुए।
अनुसूचित जाति: वार्ड 7, 11, 25 ( कुल 3)
अनुसूचित जाति महिला: वार्ड 21 ( कुल 1)
अनुसूचित जनजाति: वार्ड 9, 10 ( कुल 2)
अनुसूचित जनजाति महिला: वार्ड 24 ( कुल 1)
अन्य पिछड़ा वर्ग: वार्ड 1, 2, 16 ( कुल 3)
अन्य पिछड़ा वर्ग महिला: वार्ड 6, 8 ( कुल 2)
अनारक्षित: वार्ड 3, 5, 12, 13, 14, 15, 17, 18, 22 ( कुल 9)
अनारक्षित महिला: वार्ड 4, 19, 20, 23 ( कुल 4)
