उदयपुर/ मजदूरों की लंबे समय से लंबित समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर भारतीय मजदूर संघ ने (BMS) 17 अगस्त 2026 को देशभर में राष्ट्रव्यापी आंदोलन किया गया, प्रदर्शन के बाद जिला अधिकारियों के माध्यम से प्रधानमंत्री,के नाम ज्ञापन सौंपे जायेंगे/
जिला मंत्री हेमन्त गर्ग ने बताया कि मजदूरों से जुड़ी कई महत्वपूर्ण मांगें लंबे समय से लंबित हैं, जिनके समाधान के लिए केंद्र सरकार पर दबाव बनाया जाना जरूरी है।

मुख्य वक्ता क्षेत्रीय सह संघठन मंत्री हरि मोहन शर्मा ने कहा की BMS ने EPS-95 के तहत न्यूनतम पेंशन बढ़ाकर 7,500 रुपये करने तथा इसे VDA और आयुष्मान भारत योजना से जोड़ने की मांग की है। संगठन ने ESI की सीमा 21 हजार से बढ़ाकर 42 हजार रुपये और EPF की सीमा 15 हजार से बढ़ाकर 30 हजार रुपये करने की मांग भी उठाई है।
इसके अलावा नए श्रम कोड के अनुसार पूरे वेतन पर बोनस घोषित करने, बोनस गणना की सीमा बढ़ाने तथा ग्रेच्युटी की गणना 15 दिन के वेतन के बजाय बिना सीमा के 30 दिन के वेतन के आधार पर करने की मांग रखी गई है। बढ़ती महंगाई को ध्यान में रखते हुए न्यूनतम वेतन निर्धारण के लिए नया फॉर्मूला तय करने की मांग भी आंदोलन का हिस्सा होगी।
स्कीम वर्कर्स के मानदेय में बढ़ोतरी की मांग BMS ने आंगनवाड़ी, आशा कार्यकर्ता, मिड-डे मील, एनएचएम सहित विभिन्न स्कीम वर्कर्स के मानदेय में बढ़ोतरी की मांग की है। संगठन ने संविदा कर्मचारियों के लिए समान काम का समान वेतन, वेतन चोरी करने वाले ठेकेदारों और मैनपावर एजेंसियों के खिलाफ कार्रवाई तथा सभी सरकारी सेवाओं में रिक्त पदों को भरने की मांग भी रखी है। इसके साथ ही पांच दिवसीय बैंकिंग प्रणाली लागू करने, जल्द भारतीय श्रम सम्मेलन आयोजित करने और पुरानी पेंशन योजना (OPS) बहाल करने की मांग की गई है।
BMS ने IR Code और OSH&WC Code का विरोध करते हुए इनमें मौजूद कथित श्रमिक-विरोधी प्रावधानों में संशोधन की मांग की है सभा को राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्या मनीषा मेघवाल, आंगन वादी से गीता शर्मा, मिड डे मिल से रेणु चौबीस, रीना, रमन सूद, ग्रामीण बैंक से सुरेश मेनारिया, जावर मिनांस से दीपक मीना, सफाई कर्मचारी से महेश, ई पी एस से प्रमोद कुंद्रा, अशोक मेहता, विधुत से कपूर चंद,कर्मचारी महासंघ से रतन सिंह पवन वेष्णव, जलदाय से केसर सिंह वारी, लिपि से प्रेम शंकर आदि ने संभोधित किया कार्यक्रम को सफल बनाने मे संयुक्त मंत्री राजकुमार शर्मा, संगठन मंत्री लाल सिंह, उपाध्य्क्ष हिम्मत सिंह, मिडीया प्रभारी कमल बाबेल,कोषाध्यक्ष लोकेश मेनारिया , ने सहयोग किया अंत मे कार्यकारी अध्यक्ष मना राम ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया l
