18 दिनों में 900 किमी पैदल चलकर शिरडी पहुंचे मोहित आचार्य

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

साईं बाबा के ग्यारह वचनों से प्रेरित संकल्प की सातवीं यात्रा पूरी, श्रद्धा और सबूरी के साथ पहुंचे बाबा के चरणों में

उदयपुर के साईं भक्त मोहित आचार्य ने श्रद्धा, विश्वास और दृढ़ संकल्प की मिसाल पेश करते हुए उदयपुर से शिरडी तक करीब 900 किलोमीटर की सातवीं पैदल यात्रा पूरी कर ली। मोहित आचार्य ने लगातार 18 दिनों तक पैदल चलकर सोमवार को शिरडी पहुंचकर साईं बाबा के चरणों में अपनी यात्रा पूर्ण की।
मोहित आचार्य ने बताया कि उन्होंने साईं बाबा के ग्यारह वचनों से प्रेरणा लेकर ग्यारह वर्षों का संकल्प लिया था। इसी संकल्प के तहत उदयपुर से शिरडी तक उनकी यह सातवीं पैदल यात्रा थी। उन्होंने कहा कि बाबा की कृपा, विश्वास और सबूरी के सहारे यह कठिन यात्रा पूरी हो सकी।
2013 से जुड़ा है साईं मंदिर से विशेष रिश्ता
मोहित आचार्य ने बताया कि उनकी साईं भक्ति का एक विशेष जुड़ाव वर्ष 2013 में पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, उदयपुर में निर्मित भव्य साईं बाबा मंदिर से भी है। इस मंदिर का निर्माण राहुल अग्रवाल एवं प्रीति अग्रवाल द्वारा करवाया गया था। मोहित के अनुसार, इसी मंदिर से बाबा के प्रति उनकी श्रद्धा और संकल्प को और अधिक मजबूती मिली।
“बाबा के रास्ते पर कदम नहीं, विश्वास चाहिए”
मोहित आचार्य ने कहा कि इन वर्षों की यात्रा ने उन्हें एक महत्वपूर्ण सीख दी है—“बाबा के रास्ते पर चलने के लिए सिर्फ कदम नहीं, विश्वास चाहिए और विश्वास के साथ सबूरी भी चाहिए।”
900 किलोमीटर की इस पैदल यात्रा के दौरान अनेक कठिनाइयों के बावजूद मोहित का संकल्प कमजोर नहीं पड़ा। उनका कहना है कि साईं बाबा में अटूट आस्था ने उन्हें लगातार आगे बढ़ने की शक्ति दी।
सातवीं पैदल यात्रा पर शिरडी पहुंचने पर श्री साईं बाबा संस्थान की ओर से मोहित का भविष्य स्वागत हुआ साथ ही मोहित ने अपने संकल्प की एक और महत्वपूर्ण मंजिल पूरी की।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!