एक शाम कल्लाजी सगस जी बावजी के नाम, भजन संध्या में भक्त खूब झूमे नाचे

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर, 16 अगस्त, श्री सगस  जी कल्याण शक्तिपीठ जोगपोल मंडी की नाल उदयपुर द्वारा लोक देवता सगस  जी और कल्लाजी बावजी के जन्मोत्सव के उपलक्ष में 16 अगस्त रविवार को मंडी के नाल प्रांगण में विशाल भजन संध्या एक शाम सगस  जी कल्ला जी के नाम प्रातः 5:00 बजे तक खूब जमीं भजन संध्या में कलाकारों द्वारा गाए भजनों पर भक्तजन खूब झूमे नाचे आनंद लिया.

 मंदिर के सेवक राजेंद्र सेन ने बताया कि कल्लाजी बावजी एवं सगस जी बावजी का जन्मोत्सव 20 एवं 21 अगस्त को होने के उपलक्ष में श्री सगस  जी कल्याण शक्तिपीठ जोगपोल  मंडी के नाल उदयपुर की ओर से मंडी प्रांगण में एक शाम कल्ला जी – सगस  जी के नाम विशाल भजन संध्या का आयोजन 16 अगस्त को रात 8:00 बजे से प्रातः 5:00 बजे तक महंत मीठालाल चित्तौड़ा एवं गांदी पति  कुंवर सुशील चित्तौड़ा के सानिध्य में किया गया.
 भजन संध्या की शुरूआत  प्रसिद्ध गायक सुरेश गहलोत ने अपने भजन की शुरुआत गजानन भजन  =गोरी के गजानन गोरी के नंदा” से की,इसके पश्चात, ” मारा सगस  धणी  मेवाड़ी सिरमौड  ढोला रे धमके आवजो “जैसे कई भजन सुना कर भजन संध्या को भक्ति में बना दिया.
 मांडल भीलवाड़ा से आई ख्यात नाम कलाकार हेमलता वैष्णव ने सांवरिया सेठ का भजन ”  ए भाया  मानो मारी  बात – चाला  मंडफिया नगरी  माय “सुना कर भक्तों को नाचने पर मजबूर कर दिया. इसके बाद ” समदरियों  हिलोरा लेवे मारा राम  – कई बताऊ  गढ़ लंका की  “इसी तरह भेरुजी का भजन “भेरू कटासु लाया हो रॉयल घुघरा ”  जैसे  कई भजन सुना कर खूब वाहवाही  लूटी तथा भक्तों को खूब आनंदित किया.
देश के ख्यातना गायिका  आशा वैष्णव ने अपने भजन की शुरुआत ”  सगस  जी कल्लाजी बावजी को समर्पित करते हुए इस भजन से की ”  रमता रमता आओ जो सगस जी  कल्लाजी  – भगत थारी  वाट जोवे ”  इसके बाद ” मंडी की नाल में विराजिया मारा  सगस जी कल्लाजी ”   अगला भजन ”  राठौड़ी राजा रमता आवजो  मारे  आंगने  “,नगर में जोगी आया  -अजब है तेरी माया, जैसे कई भजन सुना कर भक्तों को खूब झुमाया और नचाया.
 इसी तरह मूंगाना  मेवाड़ से आए देश के ख्यात नाम गायक जगदीश वैष्णव ने अपने भजन की शुरुआत ” सगस  जी विराजिया  मंडी की  नाल – मंदिर प्यारो सो अन्न दाता  दर्शन दीजो  “से की, इसके बाद फूलड़ा  बरसे – मारा सगस  की धणी  दरबार  एवं “बन्ना मारो चारभुजा रो नाथ बन्नी  मारी तुलसा  लाडली ”  जैसे कई भजनों से बावजी को रिझाया एवं भजन संध्या को भक्ति मय  बना दिया.
 मंच का संचालन किया विनायक जोशी ने,भजन संध्या प्रातः 5:00 बजे तक खूब जमीं.
भजन संध्या का समापन आरती करने के बाद हुआ.
 भजन संध्या में अतिथि के रूप मे महंत महेंद्र सिंह चौहान, राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय कल्लाजी  जी संप्रदाय इसके साथ कई संत और गणमान्य व्यक्ति भी भजन संध्या में उपस्थित रहे.
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!