डीपीएस, उदयपुर के प्राँगण में समारोहपूर्वक मनाया गया 80 वाँ स्वाधीनता दिवस

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर में देश का 80वाँ स्वाधीनता दिवस विद्यालय प्राँगण में समारोहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर प्रबंधन समिति की  सदस्य श्रीमती अपूर्वा अग्रवाल और आशिता अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया।
इस अवसर पर बच्चों ने देशभक्ति की भावना से सराबोर लघु सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में समूह नृत्य, समूह गान, कविता तथा भाषण आदि प्रस्तुत कर समारोह में उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यालय के पूरे प्राँगण में तिरंगी सजावट की गई।
प्रो वाइस चेयरमैन गोविंद अग्रवाल ने स्वतंत्रता दिवस पर अपने विशेष संदेश में कहा कि हमें आजादी के महत्व को समझते हुए इसकी रक्षा एवं विकास के लिये प्रतिबद्य रहना होगा, तभी इस उत्सव को मनाना अधिक सार्थक होगा।
प्रबंधन समिति की सदस्या श्रीमती अपूर्वा अग्रवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि देश को आज कर्मठ युवाओं की जरूरत है और आप जो देश की भावी पीढ़ी हैं, वह निश्चय ही बड़े होकर देश की बागडोर बड़ी कुशलता से संभालेंगे।
प्राचार्य संजय नरवरिया ने बच्चों को देश प्रेम के उदाहरण प्रस्तुत कर यह समझाने का प्रयास किया कि देश-प्रेम सर्वोपरि है अतः हमें प्रत्येक कार्य करने से पहले राष्ट्रहित का ध्यान कर लेना चाहिए और अनुशासन में रहते हुए देश की प्रगति में सहभागिता देनी होगी यही सच्ची राष्ट्रभक्ति है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!