बारिश में जरूरतमंद बच्चों का सहारा बना उदयपुर लेकसिटी राउण्ड टेबल 206

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

250 से अधिक बच्चों को वितरित किए रेनकोट, सेवा भाव से दिया सुरक्षा का संदेश
उदयपुर। लगातार हो रही बारिश के बीच जरूरतमंद एवं वंचित बच्चों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से उदयपुर लेकसिटी राउंड टेबल (न्स्त्ज्) 206 की ओर से विशेष रेनकोट वितरण अभियान आयोजित किया गया। अभियान के तहत 250 से अधिक जरूरतमंद बच्चों को रेनकोट वितरित किए गए।
उदयपुर लेकसिटी राउंड टेबल के चेयरमैन मोहित सिंघवी ने बताया कि संस्था समाज के जरूरतमंद वर्ग तक पहुंचकर उनकी आवश्यकताओं में सहयोग करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। बारिश के मौसम में बच्चों को वर्षा से बचाने और उन्हें सुरक्षित रखने के उद्देश्य से रेनकोट वितरण की पहल की गई, ताकि वे बिना परेशानी के स्कूल एवं अपनी दैनिक गतिविधियों में शामिल हो सकें।
अभियान की जिम्मेदारी कम्युनिटी सर्विस कन्वीनर आदित्य कोचर एवं नकुल कर्णावट ने संभाली। दोनों ने अभियान की योजना तैयार करने से लेकर रेनकोट वितरण तक की पूरी व्यवस्था को प्रभावी ढंग से संचालित किया।
इस अवसर पर दीपक जोधावत, मनन मांडावत एवं सिमरनजीत सिंह सहित राउंड टेबल के अन्य टेबल कन्वीनर्स एवं सदस्य मौजूद रहे। सभी ने वितरण कार्य में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए बच्चों तक सहायता पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
मोहित सिंहवी ने कहा कि राउंड टेबल की सेवा भावना केवल एक संस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि सामूहिक प्रयासों के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का निरंतर प्रयास है। उन्होंने अभियान को सफल बनाने के लिए सभी सदस्यों एवं कन्वीनर्स का आभार व्यक्त किया।
रेनकोट मिलने के बाद जरूरतमंद बच्चों के चेहरों पर नजर आई खुशी ने अभियान से जुड़े सदस्यों का उत्साह बढ़ाया। संस्था सदस्यों ने कहा कि भविष्य में भी जरूरतमंद वर्ग की सहायता के लिए जनसेवा एवं सामुदायिक सेवा से जुड़े कार्य निरंतर जारी रखे जाएंगे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!